विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kannauj News: पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी महिला, फिर जलती चिता पर पुलिस ने तलाशे उसके अवशेष

Updated: Tue, 18 Aug 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

कन्नौज में पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव फंदे पर मिला। प्रेमी ने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया, जिसके बाद पुल ...और पढ़ें

ठठिया के सुखी पुल के पास नहर किनारे जलती चिता को बुझाकर किरन के शव के अवशेष निकालते पुलिस कर्मी। जागरण

ठठिया के सुखी पुल के पास नहर किनारे जलती चिता को बुझाकर किरन के शव के अवशेष निकालते पुलिस कर्मी। जागरण 

HighLights

  1. डेढ़ माह पूर्व पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी महिला

  2. हत्या के लगाए आरोप, फारेंसिक जांच के बाद शव के अवशेष भेजे पोस्टमार्टम

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ (कन्नौज)। पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर रह रही महिला का फंदे पर शव लटकता मिला। प्रेमी ने पुलिस को बगैर सूचना दिए गांव के बाहर प्रेमिका का अंतिम संस्कार कर दिया। पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं पति ने पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की है।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रयपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय किरन राजपूत का पति विनय राजपूत से आए दिन विवाद होता था। बीते करीब दो महीने से इंदरगढ़ के कन्हईपुर्वा गांव निवासी 19 वर्षीय छोटू से किरन के प्रेम-प्रसंग शुरू हाे गया था। डेढ़ साल पूर्व वह पति और दो बच्चों को छोड़कर छोटू के घर रहने लगी थी।

सोमवार की रात किरन का छोटू से विवाद हो गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह किरन का घर के कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। इससे छोटू ने स्वजन के साथ शव फंदे से उतारा और मंगलवार तड़के गांव के बाहर निचली गंग नहर किनारे ठठिया थाना क्षेत्र के सुखी पुल के पास अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही विनय राजपूत ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी की हत्या का आरोप छोटू पर लगाया। इससे पुलिस के पहुंचते ही छोटू और उसके स्वजन समेत ग्रामीण चिता छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जलती चिता को पानी डालकर बुझाया और शव के अवशेष इकट्ठा कर फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने नमूने लिए और शव पोस्टमार्टम भेजा गया।

पति विनय राजपूत अपनी 13 वर्षीय बेटी राधिका और आठ वर्षीय बेटे देव को लेकर इंदरगढ़ थाना पहुंचा। यहां बताया कि छोटू गुमराह कर उसकी पत्नी को अपने साथ रखता था। छोटू किसी लड़की से शादी करना चाहता था। इस कारण उसकी पत्नी की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। डेढ़ माह से पति को छोड़कर किरन प्रेमी छोटू के साथ रह रही थी। आरोपित छोटू की चचेरी बहन किरन के गांव में है। इससे छोटू का आना-जाना हो गया था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में शराब के 100 रुपये न देना पत्नी को पड़ा महंगा, ससुराल में पति ने खूब किया हंगामा, गांव की टंकी पर चढ़ा