Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akhilesh Yadav: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं…’ अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम- बताई बड़ी वजह

    By akhilesh tiwariEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 12:17 AM (IST)

    Akhilesh Yadav Latest News- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर में कांग्रेस और भाजपा समेत सभी पर निशाना साधा। उन्हो ...और पढ़ें

    कांग्रेस से अभी गठबंधन नहीं तो विधानसभा में भी नहीं: अखिलेश यादव
    कांग्रेस से अभी गठबंधन नहीं तो विधानसभा में भी नहीं: अखिलेश यादव

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Akhilesh Yadav gave ultimatum to Congress- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर में कांग्रेस और भाजपा समेत सभी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को आईएनडीआईए गठबंधन के बारे में तय करना है कि यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर होगा या प्रदेश स्तर पर। अगर अभी प्रदेश स्तर गठबंधन नहीं किया गया तो भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं होगा।

    समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव मंगलवार को यहां आल इंडिया यादव महासभा के सम्मेलन में पहुंचे तो आईएनडीआईए गठबंधन के लिए कांग्रेस को अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने कहा कि यही समय है जब तय करना होगा कि यूपी में सपा के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए होगा या इस राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा विधानसभा चुनाव भी होंगे। 

    कांग्रेस को साफ चुनौती

    अखिलेश यादव ने अगर अभी विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होगा तो भविष्य में भी प्रदेश स्तर का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने रात एक बजे तक गठबंधन के लिए सीटों के तालमेल को लेकर हुई चर्चा का भी उल्लेख किया और कहा कि इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

    किसान बाबू सिंह के मामले में भाजपा पर साधा निशाना

    शहर के किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले में कहा कि भाजपा से निष्कासित आशु दिवाकर को प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री बचा रहे हैं, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने देवरिया कांड और कानपुर के सरदार अमाेल सिंह भाटिया प्रकरण को अन्याय का मामला बताया और कहा कि कानपुर के लोगों को अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। 

    खबरें और भी

    कानपुर पुलिस पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि दंगों में आरोपी बनाने व सूची से नाम हटाने के नाम पर पुलिस में बड़ा खेल हुआ है। एक गिरोह काम कर रहा है, जिसने लोगों से वसूली की है।

    यह भी पढ़ें: UP Politics News: यूपी में अखिलेश को आइना दिखा रही कांग्रेस, सीटों के बंटवारे पर अजय राय ने कही बड़ी बात  

    अमोल सिंह भाटिया के परिजनों से की मुलाकात

    सरदार अमोल सिंह भाटिया के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता और उसके साथियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आंख बचेगी या नहीं कोई नहीं जानता। अमोल का इलाज प्रदेश सरकार को कराना चाहिए। अमोल के पिता से उन्होंने कहा कि अगर चेन्नई में अच्छा इलाज मिल सकता है और सरकार मदद नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी इलाज में आर्थिक सहयोग करेगी।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 50 सीटों पर अपने दम पर लड़ने की तैयारी में सपा, आज अखिलेश यादव लेंगे फैसला