Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर की खस्ता-कचौड़ी पर फिदा हुए अन्नू कपूर, बोले- इस बार खाकर ही जाऊंगा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:22 PM (IST)

    अभिनेता अन्नू कपूर ने कानपुर में अपनी साइबर अपराध पर आधारित लघु फिल्म के प्रीमियर में भाग लिया और शहर के प्रति अपना विशेष लगाव व्यक्त किया। ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर। संजय यादव

    फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर। संजय यादव

    HighLights

    1. अन्नू कपूर ने कानपुर में साइबर अपराध लघु फिल्म का प्रीमियर किया

    2. कानपुर पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम की जमकर सराहना की

    3. युवाओं को गलत रास्ते से नहीं, प्रतिभा दिखाने के मंच हैं

    जागरण संवाददाता, कानपुर। साइबर अपराध पर आधारित फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने शहर के रेव थ्री पहुंचे अभिनेता अन्नू कपूर ने शहर से अपने विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस लघु फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कानपुर आने का अवसर मिला और अब प्रीमियर के बहाने दोबारा यहां आने का मौका मिला है। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, कानपुर की खस्ता-कचौड़ी के बारे में बहुत सुना है, इस बार उसे खाकर ही जाऊंगा।

    प्रीमियर के बाद बातचीत के दौरान अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि देश के छोटे शहरों से लगातार बड़े कलाकार फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रतिभा किसी महानगर की मोहताज नहीं होती। यदि मेहनत और समर्पण हो तो छोटे शहरों के युवाओं के लिए भी सफलता के द्वार खुले हैं।

    उन्होंने कहा कि समय के साथ कला के प्रदर्शन के माध्यमों में बड़ा बदलाव आया है। पहले कलाकारों के लिए थिएटर प्रमुख मंच था, उसके बाद टाकीज और टेलीविजन का दौर आया। अब ओटीटी प्लेटफार्म, यूट्यूब, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों ने कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अनगिनत अवसर उपलब्ध करा दिए हैं। आज कैमरा, लाइट और साउंड अभिव्यक्ति और आर्थिक संसाधन का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुके हैं। हालांकि उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए कभी गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए। ईमानदारी और मेहनत ही स्थायी पहचान दिलाती है।

    Annu Kapoor Praises Kanpur Famous Khasta Kachori

    अन्नू कपूर ने कानपुर पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे समय में लोगों को जागरूक करना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा फिल्म के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी के प्रति सचेत करने की पहल बेहद सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में वह स्वयं भी साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। उस घटना के बाद उन्होंने साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति की मानसिक पीड़ा और असहायता को करीब से महसूस किया। यही अनुभव फिल्म में उनके अभिनय के दौरान भी काम आया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं ऐसी घटना से गुजरता है, तभी उसे उसके दर्द और नुकसान का वास्तविक एहसास होता है। फिल्म में उसी अनुभव को यथार्थ रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

    अन्नू कपूर ने विश्वास जताया कि साइबर अपराध पर आधारित यह फिल्म लोगों को केवल मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि उन्हें सतर्क और जागरूक भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक भी व्यक्ति इस फिल्म को देखकर साइबर ठगी से बच जाता है तो फिल्म का उद्देश्य सफल माना जाएगा। साथ ही उन्होंने कानपुर पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनजागरूकता के लिए ऐसे अभियान समय की आवश्यकता हैं।

    यह भी पढ़ें- 32 हजार करोड़ की परियोजना: 187 किमी कानपुर‑अयोध्या नमो भारत कारिडोर मंजूर, नयागंज बनेगा पहला स्टेशन

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं? कानपुर में भी हैं पुरी की तरह भगवान जगन्नाथ के प्राचीन मंदिर, 216 साल पुरानी रथयात्रा की अनोखी परंपरा