Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी में गायों को ऐसे मिलेगी राहत, खिलाएं तरबूज और खीरा; बढ़ते पारे से हो रही हैं डिहाइड्रेशन का शिकार

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:17 PM (IST)

    भीषण गर्मी और लू के कारण कानपुर में गायें डिहाइड्रेशन का शिकार हो रही हैं। पशु विशेषज्ञों ने उन्हें गर्मी से बचाने के लिए तरबूज, खीरा खिलाने और ठंडे स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गायों को भीषण गर्मी से बचाने के उपाय

    2. डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु तरबूज, खीरा खिलाएं

    3. ठंडे बाड़ों, कूलर में रखें, पानी उपलब्ध कराएं

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने न केवल इंसानों, बल्कि बेजुबान पशुओं को भी बेहाल कर दिया है। बढ़ते तापमान के बीच 'गायों' को लू और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाना जरूरी है। लू की थपेड़ों और तपिश से गाय डिहाइड्रेशन का शिकार हो रही हैं।

    तापमान में वृद्धि से सड़क पर बेसहारा घूम रही गायों की सेहत खराब हो रही है। गर्म हवाओं से गाय के शरीर में पानी की कमी हो रही है। उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ गई। पशु विशेषज्ञों ने इस मौसम में गायों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। गायों को गर्मी से बचाने के लिए चारे के साथ ही ऐसे फल देनें को कह रहे हैं जिनमें पानी अधिक होता है। उनको कच्चे मकानों में रखने, कूलर लगाने,गर्म हवाओं को रोकने के लिए उनके रहने के स्थानों पर खस की चटाइयां लगाने, पानी से भिगोकर जूट के बोरे डालने का परामर्श दे रहे हैं।

    इस तरह रखें ख्याल

    वन्यजीव चिकित्सक डा. नासिर बताते हैं कि यह मौसम गायों को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी से उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वे सुस्त हो जाती हैं, बीमार भी पड़ सकती है। इससे बचाव के लिए गायों की देखभाल पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग गाय पाले हुए हैं, वे कोशिश यह करें कि उनको कच्चे बाड़ों में रखें, बाड़ों में रेत डाल कर उस पर पानी की फुहार भी की जा सकती है। इस पर बैठने से गायों गर्मी से बचाव होता रहेगा। गाय के बाड़ों में कूलर व एसी लगाने से उनको काफी राहत मिलेगी।

    खानें का रखें विशेष ध्यान

    गायों के शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए भोजन में उनको खीरा, ककड़ी,तरबूज, खरबूजा भी दें। गाय सुस्त होती है, भोजन नहीं करती है तो पशु चिकित्सक की सहायता लें। पानी की कमी पूरा करने के लिए उनको इलेक्ट्रोलाइट पाउडर दें। धूप में गायों को घर से बाहर न छोड़ें। गायों सहित अन्य जीवों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए टब में पानी भरकर रखा जा सकता है।

    खबरें और भी