Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जाजमऊ में गंगा किनारे मिला मगरमच्छ का शव, सिर कुचला हुआ था, शरीर पर भी चोट के निशान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:39 PM (IST)

    कानपुर के जाजमऊ स्थित गंगा किनारे एक मृत मगरमच्छ मिला, जिसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। माना जा रहा है कि मगरमच्छ की मौत शिकारियों के जाल में फंस ...और पढ़ें

    गंगा किनारे मगरमच्छ का शव। वीडियो ग्रैब

    गंगा किनारे मगरमच्छ का शव। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. जाजमऊ में गंगा किनारे मिला मृत मगरमच्छ का शव।

    2. सिर कुचला हुआ, शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।

    3. शिकारियों के जाल में फंसकर मौत की आशंका जताई गई।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद के भट्टे के पास गंगा किनारे मृत मगरमच्छ मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के गहने निशान थे। देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सिर की हड्डियां भी टूटी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ की मौत शिकारियों के जाल में फंसने से हुई है। जाल में फंसे मगरमच्छ को शिकारियों ने सिर व शरीर पर वार कर घायल कर दिया। उसकी मौत होने पर गंगा के पानी में फेंक दिया गया।

    लगभग पांच फीट लंबे मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ लगी रही। पुलिस व वन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर उन्हें मगरमच्छ का शव दिखाई नहीं दिया। आशंका है कि शव पानी में बहते हुए आगे निकल गया होगा। शव की तलाश की जा रही है।

    जाजमऊ के मक्कू शहीद के भट्टे के पास रविवार को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद गंगा के किनारे चली गई। बच्चे गेंद लेने पहुंचे तो उनको वहां पानी में मगरमच्छ का शव उतराता नजर आया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ लग गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मगरमच्छ के सिर पर गहरा घाव था। सिर की हड्डी टूटी लग रही थी।

    क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जाता है। इसके लिए जाल डाले जाते हैं। मगरमच्छ जाल में फंसा होगा जिसे शिकारियों ने घायल कर मार दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस तरह के किसी मामले से इन्कार करती रही। एसपी कैंट डा. प्रियंका बाजपेई ने बताया कि जांच के लिए मौके पर पुलिस की टीम भेजी जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुदयाल यादव ने बताया कि टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। टीम मगरमच्छ की तलाश कर रही है।

    खबरें और भी

     

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद के भट्टे के पास गंगा किनारे मृत मगरमच्छ मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के गहने निशान थे। देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सिर की हड्डियां भी टूटी हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ की मौत शिकारियों के जाल में फंसने से हुई है। जाल में फंसे मगरमच्छ को शिकारियों ने सिर व शरीर पर वार कर घायल कर दिया। उसकी मौत होने पर गंगा के पानी में फेंक दिया गया। लगभग पांच फीट लंबे मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ लगी रही। पुलिस व वन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो मौके पर उन्हें मगरमच्छ का शव दिखाई नहीं दिया। आशंका है कि शव पानी में बहते हुए आगे निकल गया होगा। शव की तलाश की जा रही है।
    जाजमऊ के मक्कू शहीद के भट्टे के पास रविवार को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद गंगा के किनारे चली गई। बच्चे गेंद लेने पहुंचे तो उनको वहां पानी में मगरमच्छ का शव उतराता नजर आया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ लग गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मगरमच्छ के सिर पर गहरा घाव था। सिर की हड्डी टूटी लग रही थी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जाता है। इसके लिए जाल डाले जाते हैं। मगरमच्छ जाल में फंसा होगा जिसे शिकारियों ने घायल कर मार दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस तरह के किसी मामले से इन्कार करती रही। एसपी कैंट डा. प्रियंका बाजपेई ने बताया कि जांच के लिए मौके पर पुलिस की टीम भेजी जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुदयाल यादव ने बताया कि टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। टीम मगरमच्छ की तलाश कर रही है।