CSJMU Kanpur में 2026-27 प्रवेश की तैयारी शुरू, नए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की बड़ी पहल, मिलेगा ये लाभ
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति ने विभागों को प्रवेश बढ़ान ...और पढ़ें

HighLights
विभाग छात्रों अपने प्रयोगशाला और सुविधाओं के बारे में देंगे, इसके लिए विद्यालयों से करेंगे संपर्क
इंटर की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश और पूरी प्रक्रिया के बारे में दी जाएगी जानकारी
जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (CSJMU Kanpur) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए विभाग स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। कुलपति ने सभी विभागों के निर्देश दिए है कि विभागों में संचालित विषयों में प्रवेश करने और आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए प्लान तैयार करें। जापान दौरे से लौटने के बाद कुलपति नए सत्र में प्रवेश के लिए विभागों की तरफ से क्या तैयारी की गई है इसकी समीक्षा करेंगे।
इस दौरान सभी विभागों को कुलपति के सामने प्रेजेंटेशन देना होगा। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए सभी विभागों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग अपने-अपने स्तर से प्रवेश बढ़ाने के लिए प्लान तैयार कर रहें।
विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा. आलोक कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जो छात्र इंजीनियरिंग विषय में प्रवेश लेना चाहते है, उन छात्रों को संस्थान परिसर में आमंत्रित किया जा रहा है। जहां उन्हें विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा शैक्षणिक सुविधाओं का सामने से देखने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही संस्थान के अनुभवी शिक्षक विभिन्न इंटर कालेजों में जाकर छात्रों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह इंजीनियरिंग शिक्षा, उपलब्ध पाठ्यक्रमों, करियर अवसरों तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्न्नोलाजी की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस पूरे अभियान का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक छात्र व उनके अभिभावक संस्थान से जुड़ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें।
वहीं स्कूल आफ स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर सुधांशु पांडे ने बताया कि हमारे विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कई सीटें हैं। उन्होंने बताया कि हमारा विभाग अपने अनुभवी शिक्षकों, योग्य संकाय, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप व प्लेसमेंट सहयोग, तथा कौशल विकास व नवाचार पर विशेष जोर के लिए जाना जाता है। वहीं हमारे विभाग में प्रवेश विश्वविद्यालय के नियमों, मेरिट, प्रवेश परीक्षा (यदि लागू हो) व आरक्षण नीति के अनुसार किए जाएंगे। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
खबरें और भी
,
| कोर्स का नाम | सीटों की संख्या |
|---|---|
| बीबीए (BBA) | 480 |
| बीबीए – कैपिटल मार्केट / मार्केटिंग | 60 |
| बीकॉम ऑनर्स (B.Com Honours) | 360 |
| एमबीए (MBA) | 240 |
| एमबीए – फाइनेंशियल सर्विसेज | 60 |
| एमकॉम (M.Com) | 30 |
| मास्टर ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) | 30 |