विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSJMU Kanpur में बीएससी के छात्रों को मिलेंगे नए विषय] विकल्प, 30 सीटें भी बढ़ीं

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:52 PM (IST)

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीएससी की 30 सीटें बढ़ाकर 180 कर दी गई हैं। अब विद्यार्थी सांख्यिकी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीएससी में प्रवेश क्षमता 150 से बढ़कर 180 हुई।

  2. सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान नए विषय के रूप में शामिल।

  3. यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होंगे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में बीएससी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से विषयों के विकल्प बढ़ जाएंगे। स्कूल आफ बेसिक साइंसेज के तहत संचालित बीएससी कंबिनेशन (एफवाईयूपी) में अब सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान विषय भी पढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही पाठ्यक्रम में प्रवेश की क्षमता 150 से बढ़ाकर 180 कर दी गई है। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। नए बदलाव शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होंगे।

अब तक बीएससी कंबिनेशन में उपलब्ध विषय विकल्पों के आधार पर विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करते थे। नए विकल्प जुड़ने से उन्हें सांख्यिकी (स्टैटिस्टिक्स) और पर्यावरण विज्ञान (एनवायरमेंटल साइंस) पढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे विज्ञान के विद्यार्थियों के सामने विषय चयन के विकल्पों का दायरा बढ़ेगा।

खासकर सांख्यिकी और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में आगे अध्ययन करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। साथ ही कार्य परिषद ने सभी इसे मंजूरी प्रदान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस विषय की डिमांड काफी अधिक होने के कारण इस विषय की सीटों में बढ़ोतरी किया गया है।


सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 180 किए जाने से 30 अतिरिक्त विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी की पढ़ाई के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए प्रवेश क्षमता में यह विस्तार किया गया है। इससे अधिक विद्यार्थियों को परिसर में अध्ययन का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पहले पन्ने पर शुभ-लाभ, फिर शुरू होता है कारोबार; डिजिटल दौर में भी कानपुर के व्यापारी नहीं भूले बही-खाते की परंपरा

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।