विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Train News: दीपावली से पहले अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में टिकट फुल, वंदेभारत ही विकल्प; स्पेशल ट्रेन में सीटें खाली

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:05 PM (IST)

दीपावली से पहले कानपुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी मशक्कत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली से पहले अयोध्या जाने वाली ट्रेनें फुल

  2. कानपुर से अयोध्या के लिए वंदेभारत एकमात्र विकल्प

  3. स्पेशल ट्रेनों में यात्री यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली पर रामलला के दर्शन और रामनगरी में त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे लोगों को को ट्रेनों में सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। कई ट्रेनों में दो सौ वेटिंग के बाद स्थिति रिग्रेट की बन चुकी है। आठ नवंबर को दीपावली है, इससे पहले एक से सात नवंबर के बीच अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

कानपुर से अयोध्या के लिए छह ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही वंदेभारत और स्पेशल ट्रेनें भी हैं। कैफियात, फरक्का, पटना एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। दूसरी ओर सिर्फ वंदेभारत में टिकट मिल सकता है। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

इनमें से एक ट्रेन में टिकट नहीं है। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन में टिकट है, लेकिन यात्री उसमें बुकिंग कराने से गुरेज कर रहे हैं। सात नवंबर की ट्रेन में उन्हें यात्रा करने में ये परेशानी है कि स्पेशल ट्रेन कहीं रास्ते में फंसी तो उनका पर्व ट्रेन में ही गुजर जाएगा। 

 

इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग

ट्रेन का नाम व नंबर टिकट की स्थिति
12226 कैफियात एक्सप्रेस 1 से 7 नवंबर तक लंबी वेटिंग।
तृतीय व द्वितीय एसी में 5, 6 व 7 नवंबर को रिग्रेट।
15084 छपरा एक्सप्रेस 1 से 7 नवंबर तक लंबी वेटिंग।
तृतीय व द्वितीय एसी में 5, 6 व 7 नवंबर को टिकट उपलब्ध नहीं।
15744 फरक्का एक्सप्रेस 1 से 7 नवंबर तक लंबी वेटिंग।
तृतीय व द्वितीय एसी में 5, 6 व 7 नवंबर को रिग्रेट।
15667 कामाख्या एक्सप्रेस 1 व 8 नवंबर को लंबी वेटिंग।
तृतीय व द्वितीय एसी में सीट उपलब्ध नहीं।
19321 इंदौर एक्सप्रेस 1 व 8 नवंबर को लंबी वेटिंग।
तृतीय व द्वितीय एसी में सीट उपलब्ध नहीं।
09093 उधना एक्सप्रेस 7 नवंबर को सभी श्रेणियों में रिग्रेट।
22426 वंदेभारत एक्सप्रेस 1 नवंबर से 8 नवंबर तक हर श्रेणी में टिकट की स्थिति की जांच आवश्यक।

नोट: टिकट की स्थिति उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर है। यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्तमान स्थिति की पुष्टि करें।

 

 

यात्रियों को पर्व के दौरान कंफर्म सीटें मिल सकें, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। आने वाले दिनों में और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। साथ ही वंदेभारत में अभी सीटें खाली हैं।
अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज रेल मंडल

 

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में कानपुर कनेक्शन, पकड़ी गई महिला का दादारपुर गांव से जुड़ा है रिश्ता, गांव पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें- कानपुर में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे को ईंट से सिर कुचलकर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।