कानपुर में रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे को ईंट से सिर कुचलकर मार डाला
कानपुर के फजलगंज में नशे की हालत में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे ...और पढ़ें
-1792573464622_m.webp)
HighLights
कानपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की
नशे की हालत में तखत पर सोने को लेकर विवाद हुआ
पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है
जागरण संवाददाता, कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मुहल्ले में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात दोनों भाई मेला देखकर घर लौटे थे। इस दौरान दोनों नशे की हालत में थे।
छत पर पड़े एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार सुबह छत पर युवक का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
दर्शनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप फैब्रिकेटिंग का काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है। दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों भाई मेला देखने गए थे। वहां से देर रात नशे की हालत में घर लौटे। घर पहुंचने के बाद छत पर पड़े एक ही तखत पर सोने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई बच्ची ने ईंट से बल्लू के सिर पर वार कर दिया। सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह लोगों ने छत पर बल्लू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय और एसीपी ज्योति श्री पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद बल्लू के बड़े भाई बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले उसने मकान के विवाद में अपनी बुआ के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया।
इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और नशे की हालत में तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकारी।
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: ग्रीन पार्क में यूपी का जलवा! गोवा 164 पर ऑलआउट, कप्तान आर्यन का शानदार अर्धशतक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।