Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक ने की आत्महत्या, सदमे में चाचा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:02 PM (IST)

    चकेरी के काजीखेड़ा में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के कुछ घंटों बाद ही युवक के चाचा की हार्ट अटैक से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1.  चकेरी के काजीखेड़ा में 12 साल पुराने रिश्ते का दुखद अं

    2. चाचा की हार्ट अटैक से मौत से परिवार पर टूटा दोहरा कहर

    3. अंतरजातीय विवाह का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध टूटने से आहत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ ही घंटों बाद युवक के चाचा की हार्ट अटैक से मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

    कांजीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय अंकित जायसवाल घुमनी बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। परिवार में मां प्रमिला देवी, भाई अवनीश और बहन मानसी हैं। स्वजन ने बताया कि करीब 12 साल पहले अंकित की फेसबुक के जरिए सूरत की एक युवती से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

    आरोप है कि युवती लंबे समय से उससे पैसे लेती रही। परिवार ने बताया कि वह इस रिश्ते को शादी में बदलने के लिए तैयार थे, लेकिन करीब दो माह पहले युवती ने अंतरजातीय विवाह का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद से अंकित तनाव में रहने लगा था।

    मंगलवार को परिवार के लोग चाचा ज्ञानदत्त जायसवाल को हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। इसी दौरान अंकित ने घर में कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन मानसी जब उसे बुलाने गई तो उसका शव लटका मिला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    इधर, कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

    सेन पश्चिम पारा तौधकपुर नई बस्ती में मंगलवार रात को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। तौधकपुर नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय अमन पाल मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में लेट गए। इस दौरान पत्नी विशाखा बच्चों संग छत की धुलाई करके बिस्तर लगाने चली गई। कुछ देर बाद विशाखा पति को छत पर लेटने के लिए कमरे में बुलाने पहुंची। जहां पति का शव पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे पर शव लटका रहा था।