Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, मौरंग लदे ट्रेलर से कुचलकर मां-बेटे की मौत, शरीर दो हिस्सों में बंटा, सड़क पर बिखरे अंग

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:35 PM (IST)

    कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर फतेहपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मौरंग लदे ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर से मां और छोटे भाई के साथ बाइक से मामा की ससुराल जा रहे युवक को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मौरंग लदे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और अंग सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना में युवक व उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जनपद कानपुर के गुजैनी निवासी 25 वर्षीय सूरज मौर्य अपनी 40 वर्षीय मां पुष्पा और 11 वर्षीय छोटे भाई अनुराग के साथ मंगलवार को खागा कस्बे के संग्रामपुर स्थित मामा की ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दूधीकगार मोड़ के पास पहुंचे, लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद मां-बेटे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। छोटा भाई अनुराग छिटककर दूर जा गिरा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर और चालक को कब्जे में लेकर हिरासत में ले लिया है। मृतक परिवार मूल रूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।