Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सतना से 'महाराज' चित्रकूट लाता था गांजा, दूसरा गिरोह कानपुर में करता सप्लाई, दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:20 PM (IST)

    कानपुर में दो गांजा तस्कर 219 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। ये तस्कर पहले भी जेल जा चुके थे और जमानत पर छूटने क ...और पढ़ें

    बिधनू और सेन क्षेत्र में पुलिस ने टीम ने दो तस्करों को पकड़ कार से 218 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस

    बिधनू और सेन क्षेत्र में पुलिस ने टीम ने दो तस्करों को पकड़ कार से 218 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस

    HighLights

    1. दोनों आरोपितों ने बिधनू के हरबसपुर में बना रखा गांजे का भंडारण, गिरोह का तीसरा साथी फरार हो गया

    2. जनवरी 2026 में भी जेल जा चुके दोनों तस्कर, मई में जमानत पर छूट फिर से करने लगे गांजे की तस्करी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिधनू और सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में अलग-अलग कार सवार दो गांजा तस्कर गुरुवार देर रात गिरफ्तार किए गए। दोनों की कार से लगभग 219 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि तीसरा साथी फरार हो गया। ये कार्रवाई एडीसीपी आपरेशन व दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके ने की है। इस गिरोह को अरुण कुमार उर्फ महाराज नाम का व्यक्ति सतना के तस्कर से गांजा लेकर चित्रकूट लाता और पकड़े गए आरोपितों देता था, जबकि ये दोनों अन्य साथियों के साथ शहर और आसपास के जिलों में गांजा सप्लाई कराते थे। दोनों आरोपित जनवरी 2026 में ही गांजा तस्करी में जेल गए थे। मई में जमानत पर छूटने के बाद फिर से तस्करी करने लगे। इन आरोपितों ने बिधून के हरबसपुर में गांजे का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने दाेनों को जेल भेज दिया।


    अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने बताया कि एडीसीपी आपरेशन सुमित सुधाकर व एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत की टीम ने अलग-अलग दो स्थानों से एक ही गिरोह के दो कार सवार तस्करों को पकड़ा है। इसमें सेन पश्चिम पारा के बैजुपुरवा रेलवे अंडर पास के पास से पकड़ा गया तस्कर स्विफ्ट कार सवार बांदा के चिल्ला पपरेंदा निवासी शिवम सिंह है, जिसकी कार से 78 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि बिधनू के कठेरुआ ओशो आश्रम से 500 मीटर दूरी पर हांडा सिटी कार में सवार तस्कर चकेरी गांव निवासी रोहित उर्फ लटकन है।

    उसकी कार से 141.05 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि उनका तीसरा साथी चकेरी क्षेत्र में रहने वाला राजकुमार उर्फ गोलू फरार हो गया। दोनों तस्करों ने बताया कि वह ये गांजा चित्रकूट से ला रहे हैं, जिन्हें अरुण उर्फ महाराज सप्लाई करता है, लेकिन अरुण गांजा सतना से लाता और सतना वाला सप्लायर ओडिशा से गांजा मंगवाता है।

    अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिवम व रोहित जनवरी 2026 में सजेती से लगभग 200 किलो गांजे के साथ व उससे पहले वर्ष 2024 में लगभग 150 किलो गांजे के साथ पकड़े गए थे। मई में दोनों जमानत पर छूटे और फिर से गांजा की तस्करी करने लगे। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए टीमें लगी हैं।

    खबरें और भी

    30 किलो प्रताप को, संजय को 40, वीरू को 15 किलो माल भेजना...फिर फोन करना

    एडीसीपी आपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि तस्कर शिवम के मोबाइल के वाट्सएप पर कई वाइस रिकार्डिंग मिली है, जिसे उसने वीरू नाम के व्यक्ति को भेजी थी। रिकार्डिंग में वह बोल रहा है कि वह वीरू से प्रताप को 30 किलो, संजय को 40 किलो, धीरेंद्र को 15 किलो, वीरू (वीरेंद्र) को 15 किलो माल भेजना है। माल भेजने के बाद काल करना। शिवम और रोहित ने बिधनू के हरबसपुर में गांजे का भंडारण बना रखा है, जहां से वह साथी प्रसाद, शिवा, कमल समेत लोगों के जरिए साकेत नगर की कंजड़नपुरवा, गोवर्धनपुरवा, नौबस्ता, पनकी व दूसरे जिलों में भी सप्लाई कराता है।

    यह भी पढ़ें- सरकार की आधुनिक तकनीक के दावों की उड़ीं धज्जियां, सफर शुरू होते ही जगह-जगह धंसा 57 करोड़/किमी वाला Lucknow-Kanpur Expressway