विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 'ग्रेटर कानपुर' बसाने की तैयारी तेज, केडीए कर रहा 5000 एकड़ भूमि अधिग्रहण

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:57 PM (IST)

कानपुर में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 'ग्रेटर कानपुर' बसाने की तैयारी तेज हो गई है। केडीए 5000 एकड़ की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रेटर कानपुर 5000 एकड़ में बसाने की योजना

  2. केडीए ने 1800 एकड़ जमीन चिह्नित की, अधिग्रहण जारी

  3. पांच लाख आबादी को बसाने की हो रही तैयारी

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर कानपुर को बसाने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जमीन पर लाने के लिए केडीए ने किसानों से बातचीत शुरू कर दी है। पांच हजार एकड़ में आने वाली योजना में अभी तक 1800 एकड़ जमीन चिह्नित हो गई है। सात गांवों में जमीन चिह्नित की जा रही है। पांच लाख आबादी को बसाने की तैयारी है।

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर पांच हजार एकड़ में ग्रेटर कानपुर को भीमसेन व आउटर रिंग रोड के बीच पड़ने वाले गांव सेन पश्चिम पारा, सेन पूरब पारा, पतेहुरी, गोपालपुर, गंभीरपुर, कैथा, सरनेतपुर, दुर्जनपुरव इटारा के बीच बसाया जा रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के साथ खाली जमीन चिह्नित की जा रही है। अभी 18 सौ एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। यहां पर साढ़े तीन हजार भूखंड विसकित किए जाएगे।


भूखंड के साथ ही ग्रुप हाउसिंग भूखंड, व्यावसायिक, औद्योगिक भूखंड भी विकसित किए जा रहे है। इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर, अस्पताल, नर्सिंगहोम, होटल, पुलिस थाना, कूड़ा निस्तारण के लिए आधुनिक कूड़ाघर, सीवर, पेयजल और ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बीच-बीच में पार्कों का निर्माण कराने के साथ ही ग्रीन बेल्ट का भी निर्माण होगा। हरियाली पर जोर दिया जा रहा है। केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि योजना के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों से बातचीत की जा रही है।

इधर, केडीए मास्टर प्लान 2031 के बाद अब जोनल प्लान तैयार करने में जुटा

केडीए मास्टर प्लान 2031 के बाद अब जोनल प्लान तैयार करने में जुट गया है। केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि शहर को कई भागों में बांटकर विकास कार्य कराए जाएंगे। कहां पर व्यावसायिक, आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र बसने है और कहां पर ग्रीन बेल्ट व पार्क का निर्माण होना है। इसके अलावा अन्य जरूरत के हिसाब से भी खाका तैयार किया जाएगा।

शहर को कई भागों में बांटकर तैयार किया जा रहा है विकास का खाका

इसके तहत पहले चकेरी क्षेत्र का जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार हो रहा है। इसमें मास्टर प्लान 2031 में तय हुए जमीनों की श्रेणी के हिसाब से कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर चकेरी क्षेत्र के जोनल प्लान तैयार करने के लिए कंपनी वीके सुप्रीम को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। इस जोन को क्लस्टर वन कहा जाएगा, जिसमें चार छोटे जोन ई, एफ, जी और एच के नाम से होंगे। खास बात यह है कि इस प्लान का ड्राफ्ट भी मास्टर प्लान की तरह ही बनेगा। इसमें पार्क, स्कूल-कालेज, अस्पताल और दफ्तर के साथ ही कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल एरिया भी निर्धारित होगा। इन सभी क्षेत्रों के विकास का प्लान भी तैयार किया जाएगा।

एक-एक जमीन का नक्शा तैयार हो रहा, उसके आधार पर होगा विकास

चकेरी को न्यू बिजनेस सिटी की तरह विकसित किया जाना है। इसमें गौतम बुद्धा पार्क और नानाराव पार्क की तरह का ही एक बड़ा जोनल पार्क भी विकसित होगा। इसके लिए जगह तय की जाएगी। इसके साथ ही सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम संग ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से की जाएगी ताकि इस क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें। इसमें जोनल दफ्तर भी बनाने की जगह मुहैया होगी। समुचित जलापूर्ति के उपाय होंगे।

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।