Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HBTU Kanpur में हंगामा, हास्टल में कर्मी पैरों से साफ कर रहा था आलू, Video Viral होने पर बवाल, छात्रों का क्लास बहिष्कार

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 05:25 PM (IST)

    हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर (HBTU Kanpur) के श्रीधराचार्य छात्रावास में मेस कर्मचारियों द्वारा पैरों से आलू साफ करने का वीडियो वायरल होने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मेस कर्मचारी पैरों से आलू साफ करते दिखे, वीडियो वायरल

    2. छात्रों ने खराब भोजन, हॉस्टल समस्याओं पर विरोध किया

    3. डीएसडब्ल्यू ने दोषी कर्मचारियों को हटाया, समाधान का वादा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर (HBTU Kanpur) के श्रीधराचार्य छात्रावास में मंगलवार को मेस कर्मचारियों के पैरों से आलू साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया और कैंपस में पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

    छात्र गौरव गुप्ता और विशाल यादव ने बताया कि सुबह जब छात्र नाश्ता करने मेस पहुंचे, तो उन्होंने एक कर्मचारी को पैरों से आलू कुचलते और साफ करते हुए देखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही छात्रों ने खाना खाने से मना कर दिया और डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर कूच किया। छात्रों का आरोप है कि मेस के कर्मचारी शराब, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करके खाना बनाते हैं, जिससे खाना की गुणवत्ता बेहद खराब रहती है।

    छात्र संघ बहाली मोर्चा के नेतृत्व में छात्र नेता अभिजीत राय ने छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हास्टल तक पैदल मार्च निकाला। जब डीएसडब्ल्यू प्रो. सी.एल. गहलोत ने छात्रों से क्लास में जाने को कहा, तो छात्रों ने बताया कि हम सुबह से भूखे हैं, ऐसे में क्लास कैसे जाएं? डीएसडब्ल्यू ने जब हॉस्टल का निरीक्षण किया, तो वहां सुरक्षा और सुविधा के नाम पर केवल खामियां नजर आईं। 

    छात्र मधुकर राय ने बताया कि रात को सोते समय उनके ऊपर छत की पपड़ी गिर गई, जिससे उन्हें चोट आई। शिकायत के बावजूद वार्डन देखने तक नहीं आए। बाथरूम में दरवाजे तक नहीं हैं और नहाने व हाथ धोने के लिए पानी की भारी किल्लत है। डीएसडब्ल्यू ने मेस के दोषी कर्मचारियों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया और छात्रों की समस्याओं के समाधान का वादा किया है।

    यह भी पढ़ें- बिल्हौर में गोकशी में बड़ी कार्रवाई! नपा अध्यक्ष, सहित 35 पर केस, 2 गिरफ्तार, 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित

    यह भी पढ़ें- UP Jail Break: फिल्मी अंदाज़ में यूपी का बड़ा जेल कांड, डांस करती पुलिस और फरार कैदी! ये सब कैसे हुआ? पढ़ें पूरा घटनाक्रम