IIT Kanpur के प्रोफेसर पति की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने बयां की करतूत, शोध छात्रा से अवैध संबंध होने का दावा
आईआईटी कानपुर की एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने प्रोफेसर पति पर घरेलू हिंसा, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और वैवाहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
-1785316598201_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
असिस्टेंट फ्रोफेसर ने प्रोफेसर पति पर दर्ज कराया घरेलू हिंसा व उत्पीड़न का मुकदमा
प्रोफेसर पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध और वैवाहिक दुष्कर्म के आरोप
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कल्याणपुर स्थित आईआईटी कानपुर में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही प्रोफेसर पति की करतूत बयां की है। उसने पुलिस में भी शिकायत दी। शिकायत के आधार पर घरेलू हिसा, शारीरिक मानसिक उत्पीड़न, क्रूरता, आर्थिक क्षति, धोखा और वैवाहिक दुष्कर्म के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आईआईटी की सहायक प्रोफेसर ने मुताबिक उनका विवाह 14 दिसंबर 2012 को हुआ था और उनके नाबालिग दो बच्चे हैं। वर्ष 2025 से उनके वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आनी शुरू हो गई थी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि फरवरी 2026 में वह कैंपस स्थित दूसरे आवास में रहने चली गईं, जबकि उनके पति अलग आवास में रहने लगे।
खुद प्रोफेसर ने स्वीकर किया अवैध संबंध
पीड़ित महिला प्रोफेसर का आरोप है कि उनके पति ने खुद स्वीकार किया था कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपने अधीन कार्य करने वाली एक विवाहित पीएचडी शोध छात्रा के साथ अलग-अलग स्थानों पर चार बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके अलावा, नवंबर 2025 से संस्थान की ही एक अन्य महिला प्रोफेसर के साथ भी उनके अवैध संबंध होने की बात सामने आई। विरोध करने पर पति ने उन्हें यह सब सहने की सलाह दी।
घिनौनी हरकत का आरोप
आरोप है कि 4 जुलाई 2026 की रात पीड़िता की स्पष्ट असहमति के बावजूद आरोपी पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद 7 जुलाई की रात वह जबरन लिविंग रूम में रहने लगे और अगले दिन बेडरूम में घुसकर मोबाइल फोन से छेड़छाड़ की। यही नहीं 11 नवंबर 2025 को उनके पति ने घर में तोड़फोड़ की, खौलता दूध व चाय दीवारों पर फेंक दी, शादी की तस्वीरों को हथौड़े से तोड़कर जलाया और बड़ा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
खबरें और भी
बच्चे के सामने पत्नी को बेरहमी से पीटा
15 जनवरी 2026 को आरोपित पति ने अपने छह वर्षीय मासूम बेटे के सामने पीड़िता को जमीन पर पटककर चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ व वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को पति के लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला प्रोफेसर को एंग्जायटी अटैक आया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अन्य लोगों को भेजी वैवाहिक जीवन की निजी जानकारी
आरोप है कि उनके पति ने वैवाहिक जीवन की निजी व अंतरंग जानकारियां ई-मेल के जरिए अन्य लोगों को भेजीं। यही नहीं वह घर में जबरन सीसी कैमरे लगवाकर उनकी और बच्चों की निगरानी कर रहे है। आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि सालों तक घर के रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन और घरेलू खर्चों का बड़ा हिस्सा उन्होंने खुद वहन किया, जिससे उनकी व्यक्तिगत बचत खत्म हो गई। वर्तमान में उनकी नौकरी प्रोबेशन पर है।
एसीपी कल्यानपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के साइबर प्रोग्राम में नहीं मिला एडमिशन, युवक ने वेबसाइट हैक कर डाली, छोड़ा ये संदेश