यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'INDI गठबंधन चुनाव से पहले ही बुरी तरह अस्त-व्यस्त', भाजपा नेता का बड़ा बयान; इलेक्शन के बाद तो...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शुक्रवार को दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन चुनाव से पहले ही बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शुक्रवार को दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन चुनाव से पहले ही बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसलिए चुनाव के बाद तो इसके बने रहने की कल्पना भी बेमानी है। वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों की गोष्ठी में शामिल होने आए थे।
उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी जहां अलग चुनाव लड़ रही है, वहीं दिल्ली में केजरीवाल ने भी खुद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बसपा के किसी भी दल से गठबंधन न करने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मायावती का अकेले चुनाव लड़ना उनका अपना निर्णय है।
भाजपा का कभी बसपा से चुनाव पहले का कोई गठबंधन नहीं रहा और सपा ने उससे गठबंधन करने के बाद जिस तरह अलग किया था, यह उसका भी असर है। बसपा के प्रत्याशियों के संबंध में कहा कि वे भाजपा मतदाताओं को किसी तरह प्रभावित नहीं कर सकते।
तेलंगाना को लेकर किया ये दावा
उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में इस बार भाजपा दहाई के आंकड़े में पहुंचेगी। महाराष्ट्र में भी पार्टी की सीटें बढ़ेंगी। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इससे पहल केशव नगर स्थित भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला में उन्होंने अक्सर उठने वाले मुद्दों के किस तरह जवाब देने हैं, इसके बारे में बताया।
खबरें और भी
संचालन क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे, मनीष शुक्ला, संजय चौधरी, मोहित दुबे, दीप अवस्थी, मनीष त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अशोक सिंह दद्दा मौजूद रहे।