Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanpur News: सर्राफा बाजार में हड़कंप, नयागंज में कारीगर 250 ग्राम सोना लेकर भागा

    By ankur Shrivastava Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 09:25 PM (IST)

    Kanpur Latest News कानपुर के सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। एक कारीगर ज्वेलर के यहां से 250 ग्राम सोना लेकर भाग निकला। कारीगर अरूप गोस्वामी बंगाल के ...और पढ़ें

    कारीगर के खिलाफ तहरीर देने कलक्टरगंज थाने पहुंचे आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। एसोसिएशन
    कारीगर के खिलाफ तहरीर देने कलक्टरगंज थाने पहुंचे आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। एसोसिएशन

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नयागंज चौराहा स्थित लक्ष्मी मार्केट से सराफा कारीगर रविवार देर रात 250 ग्राम सोना लेकर भाग गया। पीड़ित ने सोने की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई है। सोमवार दोपहर उसके कारखाने पर न मिलने पर तलाश शुरू की गई।

    सीसी कैमरे देखने पर बंगाल के मेदिनीपुर जिले का आरोपित कारीगर कारखाने से दो बजे जाते दिखा। पीड़ित ने घटना की जानकारी आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी और शाम को कलक्टरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर आठ जुलाई से खुलेगा, 55 दिनों बाद मिलेगा प्रवेश

    फीलखाना निवासी कारीगर अनूप समंता सराफा कारोबारियों के जेवर बनाने का काम करते हैं। नयागंज चौराहा स्थित लक्ष्मी मार्केट में उनका कारखाना है, जहां काफी पुराने कारीगर सुभाशीष जाना, अकरम अली व राजीव हैं, जबकि छह माह पहले वह बंगाल के मेदिनीपुर जिले के अपने गांव से परिचित कारीगर अरूप गोस्वामी को यहां काम कराने लाए थे। उन्होंने बताया कि कारखाने से कुछ दिन पहले अकरम व सुभाशीष गांव गए हैं। एक सप्ताह पहले अरूप को उन्होंने एक सर्राफ के दो हार समेत 250 ग्राम सोने के जेवर बनाने के लिए दिए थे। अरूप रविवार देर रात वह सभी जेवर लेकर भाग गया।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में जीएसटी फर्जीवाड़ा, जांच में अधिकारी हैरान, 14.74 करोड़ की जीएसटी चोरी

    पीड़ित अनूप समंता ने बताया कि सोमवार दोपहर कारखाने पहुंचे और अरूप कारखाने में नहीं दिखा। कारीगर राजीव के मुताबिक, वह सुबह से गायब है। जब उसके नंबर पर काल की तो फोन बंद था। कारखाने से उसे दिए जेवर भी गायब मिले। अन्य कारीगरों के यहां पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कलक्टरगंज पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि कार्रवाई से पहले पुलिस सोने का बिल मांगने लगी। इस पर उन्होंने आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन किशोर कुमार, अध्यक्ष मुकुल वर्मा, महारमंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल को फोन कर घटना बताई और सभी के साथ शाम को कलक्टरगंज थाने पहुंचे। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि कारीगर सोना ले गया है। वह खुद घटनास्थल पर जांच करने गए थे। टीमें लगाकर आरोपित की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    पूर्व में हुई घटनाएं::

    दिसंबर 2024: गोविंद नगर में सर्राफ सुरेंद्र वर्मा के कारखाने से करीगर रज्जन, उसका भांजा सुप्रीत व पोली 28 लाख का सोना लेकर भागा।

    दिसंबर 2024: बिरहाना रोड पर सर्राफ शेख सरफराज अली की दुकान के बंगाल का कारीगर मानस डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागा।

    मई 2024: नयागंज के सर्राफ संदीप मिश्रा के करीब डेढ़ करोड़ का सोना दूसरा सर्राफ हरिओम गुप्ता लेकर भाग निकला।

    दिसंबर 2023: चौक सर्राफा के सर्राफ तापस का 452 ग्राम सोना कारीगर बंगाल के हुगली निवासी कारीगर प्रीतम मंडल लेकर भागा।

    दिसंबर 2022: सर्राफ सुनील अग्रवाल व एक अन्य सर्राफ का सवा किलो सोना बंगाल के मेदिनीपुर निवासी रिंटू मांझी लेकर भागा।