झांसी मंडल में इंटरलाकिंग कार्य: कई ट्रेनें निरस्त, आंशिक रूप से संचालित और देरी से चलेंगी
झांसी मंडल में ट्रैक दोहरीकरण के इंटरलाकिंग कार्य के कारण 13 से 26 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से संचालित या देरी से चलेंगी। इससे मानिकपुर-कान ...और पढ़ें

HighLights
झांसी मंडल में ट्रैक दोहरीकरण हेतु इंटरलाकिंग कार्य।
21 से 23 जुलाई तक मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल ट्रेनें निरस्त।
कई ट्रेनें आंशिक रूप से चलेंगी या देरी से पहुंचेंगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण के लिए इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से होगा।
ट्रेन संख्या 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल ट्रेन संख्या 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर पैसेंजर 21 से 23 जुलाई तक पूरी निरस्त रहेंगी।
ट्रेन संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज ,ट्रेन संख्या 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 22 से 24 जुलाई के बीच दो-दो फेरों के लिए निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल , ट्रेन संख्या 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम एक्सप्रेस 22 व 23 जुलाई को बांदा तक चलेगी। चित्रकूटधाम और बांदा के बीच इन ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल 13, 15, 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 19484 सहारसा -अहमदाबाद 14,16, 18,20 जुलाई को 60 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 26506 बनारस-खजुराहो 14,18, 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट देरी से चलेगी।
ट्रेन संख्या 12175 हावड़ा-ग्वालियर 16, 20,26 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर 14, 16, 18, 20 जुलाई को झांसी मंडल में 70 मिनट देरी से चलेगी।
इटावा में इंजन में तकनीकी खराबी से तीन घंटे खड़ी रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इकदिल स्टेशन के पास सुपरफास्ट नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन लगभग तीन घंटे तक डाउन लाइन पर खड़ी रही। इस कारण भुवनेश्वर संपर्क क्रांति, सीमांचल एक्सप्रेस, मुरी व महानंदा, कालका मेल, मेमू समेत 12 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जंक्शन जा रही गाड़ी संख्या 12506 नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को इटावा स्टेशन पास करने के बाद सुबह करीब 11:07 बजे इकदिल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। स्टेशन से 500 मीटर पहले उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह बीच ट्रैक पर रुक गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल को दी। तकनीकी स्टाफ ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
खबरें और भी
रेलवे अधिकारियों ने पीछे आ रही एक मालगाड़ी का इंजन नार्थ ईस्ट से जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को 2:35 बजे पर रवाना किया गया। इस दौरान मुरी, भुवनेश्वर संपर्क क्रांति, सीमांचल, महानंदा एक्सप्रेस को इटावा, सराय भूपत तथा आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यात्री गर्मी में परेशान रहे। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने के कारण नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे इकदिल स्टेशन पर खड़ी रही थी। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर उसे आगे रवाना किया गया, जिससे डाउन लाइन पर दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित हुईं।
इधर, सेंट्रल स्टेशन पर 46 अवैध वेंडर पकड़े, वसूला जुर्माना
डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल के निर्देश पर सेंट्रल स्टेशन पर चलाए गए अभियान के दौरान 46 अवैध वेंटर पकड़े गए हैं। उनके पास से प्रतिबंधित ब्रांड की 298 पानी की बोतलें खाद्य सामग्री बरामद की गई है। ये लोग बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेच रहे थे। उनसे 46 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जासं