Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मामा की कार नाबालिग भांजे के हाथों में स्टेयरिंग, कानपुर की सड़क पर मचा कोहराम… 7वीं के छात्र को मारी टक्कर

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 03:56 PM (IST)

    कानपुर के नौबस्ता में एक नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से रिक्शा, बाइक और सातवीं के छात्र ऋषभ को टक्कर मार दी। इसके बाद कार मिट्टी के बर्तनों में जा घुसी। ...और पढ़ें

    सीसीटीवी फुटेज में लोगों को छात्र को टक्कर मारता नाबालिग चालक। इंटरनेट मीडिया

    सीसीटीवी फुटेज में लोगों को छात्र को टक्कर मारता नाबालिग चालक। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. नौबस्ता थानाक्षेत्र के मछरिया यू ब्लाक में हुई घटना, रिक्शा और बाइक में मारी टक्कर

    2. पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, कार्रवाई को छात्र के स्वजन की तहरीर का इंतजार

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में एक बार फिर से नाबालिग के हाथों में स्टेयरिंग दे दी गई। अंजाम भी वैसा ही हुआ। 60 की रफ्तार में कार चालक नाबालिग ने सातवीं के छात्र को टक्कर मार दी। रफ्तार यहीं नहीं रुकी, कई वाहनों को कुचलता हुआ कुम्हार के मिट्टी के बर्तनों पर चढ़ा दिया। 

    नौबस्ता में 60 की रफ्तार से कार दौड़ा रहे किशोर ने रिक्शा, बाइक और फिर स्कूल जाने के घर से निकले सातवीं के छात्र काे टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में कुम्हार के घर के बाहर रखे मिट्टी के बर्तनों में कार लेकर जा घुसा। हादसे के बाद इलाकाई लोग दौड़े तो कार सवार दो युवक मौके से से भाग निकले, जबकि कार चला रहे किशोर को लोगों ने दबोच लिया। वहीं, घायल छात्र को परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने आ गई।

    मछरिया यू ब्लाक निवासी आलोक कुमार प्रजापति ने बताया कि वह प्लंबर और मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी वंदना, 13 वर्षीय बेटा ऋषभ और बेटी ईशा हैं। ऋषभ क्षेत्र के ही एक स्कूल में सातवीं का छात्र हैं। वंदना के मुताबिक बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने गली के बाहर खड़े श्रीनाथ रिक्शा और फैक्ट्री कर्मी अहमद की बाइक में टक्कर मारते हुए उनके बेटे को टक्कर मार दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी उनके पति की बाइक में टक्कर मारते हुए मिट्टी के बर्तनों में जा घुसी।

    तीन लोग थे कार में

    हादसे के वक्त कार में तीन लोग थे, जिसमें से दो मौके से भाग निकले। कार चला रहे किशोर ने भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि कार रेलबाजार थानाक्षेत्र के मीरपुर निवासी शादाब आलम के नाम रजिस्टर्ड है। शादाब मछरिया निवासी अपनी बहन के घर आया था, जिस पर उसका 15 साल का भांजा कार लेकर दोस्तों के साथ निकल गया । घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, परिवार वालों के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आखिर कब खत्म होगा Kanpur का जाम? DM के सामने व्यापारियों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

    यह भी पढ़ें- Kanpur में इश्क का अजीब खेल: प्रेमी को बक्से में छिपा प्रेमिका ने लगाया ताला, चाबी न देने पर पुलिस पहुंची