विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बनेगी फोरलेन सड़क, बैराज से कंपनी बाग तक 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:23 PM (IST)

कानपुर में अटल घाट से कंपनी बाग तक 80 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण होगा, जिसके लिए 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

बैराज से कंपनी बाग तक 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण।

बैराज से कंपनी बाग तक 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण।

HighLights

  1. अटल घाट से कंपनी बाग तक फोरलेन सड़क बनेगी।

  2. 80 करोड़ रुपये की लागत से होगा चौड़ीकरण कार्य।

  3. 11 हजार वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अटल घाट गंगा बैराज से कंपनी बाग जाने वाला रास्ता 80 करोड़ रुपये से फोरलेन बनेगा। 24 मीटर चौड़े होने वाले रास्ते में करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहण होनी है। इसमें ज्योरा नवाबगंज और कटरी ग्राम की जमीन आ रही है। इसको केडीए द्वारा चिह्नित किया जा रहा है।

शासन ने भी सड़क को स्वीकृति दे दी है। पहले ही केडीए मैनावती मार्ग से सिंहपुर तक करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क को 25 करोड़ रुपये में फोरलेन बना रहा है। इसके अलावा मैनावती मार्ग से बैराज को जोड़ने के लिए दो जगह लिंक रोड को चौड़ा किया जाएगा।

अटल घाट से सेठ मोती लाल खेडिया जाने वाला मार्ग सकरा होने के कारण वाहन फंसते है। बैराज से उन्नाव जाने और मंधना जाने वाला रास्ता जुड़ता है। इस रास्ते से रोज करीब एक लाख लोग गुजरते है। इसको देखते हुए केडीए सड़क निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण करने जा रहा है।

इसके बन जाने से वाहन जाम में नहीं फंसेंगे। केडीए की टीम ने सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रही आराजी संख्या को चिह्नित कर लिया है। 11 हजार वर्ग मीटर जमीन को अधिग्रहण किया जाना है। इसको लेकर किसानों से बातचीत की जा रही है।

केडीए की 145वीं बैठक में अटल घाट से कंपनी बाग चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण में आड़े आ रही जमीन के अधिग्रहण की स्वीकृति दे दी है। इसमें ग्राम समाज की भी जमीन है। भू स्वामियों ने अपनी भूमि के बदले ग्राम कटरी कोहना की भूमि का विनिमय के लिए सहमति व्यक्त की है। शासन की व्यय समिति ने भी पिछले दिनों सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढ़ें- रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश, लंबित मामले निपटाने पर जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।