कानपुर महापौर के बेटे ने फेसबुक पोस्ट से दिया बड़ा बयान, लिखा- शिक्षा के मंदिर को दुकान, राम मंदिर को बनाया लूट का स्थान
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे अनुराग पांडेय की फेसबुक पोस्ट ने शहर में सियासी सनसनी पैदा कर दी है। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और व ...और पढ़ें

अनुराग पांडेय का फेसबुक पोस्ट।
HighLights
महापौर पुत्र अनुराग पांडेय की फेसबुक पोस्ट से सियासी सनसनी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।
अनुराग ने कहा, वह भाजपाई नहीं, अधिवक्ता हैं।
जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा की मेयर प्रमिला पांडेय के बेटे अनुराग पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा को ही अपने निशाने पर ले लिया। मंगलवार शाम सात बजे की गई उनकी एक फेसबुक पोस्ट शहर में सियासी चर्चा का विषय बन गई। इसमें उन्होंने लिखा 'शिक्षा के मंदिर को दुकान बनाया, आस्था के मंदिर श्री राम मंदिर को लूट का स्थान बनाया। क्या यही नया हिन्दुस्तान बनाया है? हालांकि, उन्होंने इसे व्यक्तिगत विचार बताया।

मेयर के बेटे व उप्र बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय की पोस्ट को अधिकांश लोगों ने साहसिक कदम बताया तो कुछ ने लिखा कि ऐसा करके वह अपनी मां को धर्म संकट में डाल रहे हैं। वहीं, अनुराग ने कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं, बल्कि अधिवक्ता हैं। जो कुछ लिखा, वह सोच समझकर लिखा है। मेरे इस विचार के साथ मेरी मां को न जोड़ा जाए। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है।
महापौर से संपर्क नहीं हो सका
वहीं इस संबंध में जब महापौर से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
वह संगठन के सदस्य नहीं हैं। उनके निजी विचार हो सकतें हैं। इस मामले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष, भाजपा उत्तर
अभी पार्षदों की गुटबाजी विवाद खत्म नहीं हुआ था
बता दें कि कानपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों के बीच गहरा विवाद छिड़ गया था। महापौर प्रमिला पांडेय पर भ्रष्टाचार और उनके बेटे बंटी पर हस्तक्षेप का आरोप लगाकर 6 बागी पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया था। कानपुर में भाजपा पार्षदों की अंदरूनी खींचतान के बाद अब बड़े बेटे के फेसबुक पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।