रुला देगी ये कहानी! 10वीं से पहले पिता को खोया, फिर 4 किमी साइकिल चला स्कूल जाने वाले कृष्णा ने 12वीं में हासिल किए 97.4%
कानपुर के कृष्णा ने पिता को खोने के बावजूद 12वीं सीबीएसई परीक्षा में 97.4% अंक हासिल किए, जो संघर्ष और सफलता की मिसाल है। वह रोज 4 किमी साइकिल चलाकर स ...और पढ़ें

कृष्णा सिंह। स्वजन
HighLights
पिता को खोने के बाद भी कृष्णा ने नहीं मानी हार
12वीं सीबीएसई में 97.4% अंक हासिल कर बने टॉपर
रोज 4 किमी साइकिल चलाकर स्कूल जाता था यह मेधावी
संवाद सहयोगी, चौबेपुर(कानपुर)। कानपुर के होनहार छात्र कृष्णा ने विपरीत परिस्थितियों में सफलता की नई इबारत लिखी है। 10वीं की सीबीएसई परीक्षा से महज एक महीने पहले अपने पिता को खोने वाले कृष्णा ने टूटने के बजाय अपने पिता के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। रोजाना 4 किमी साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचने वाले इस मेधावी ने 12वीं में भी अच्छे अंक हासिल किए। 97.4% अंक से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि समाज के सामने संघर्ष और जीत की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है।
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा से एक माह पहले कृष्णा के पिता दिल मोहन सिंह की बीमारी से मौत हो गई। खरगपुर निवासी कृष्णा सिंह ने हिम्मत नहीं तोड़ी। कस्बा से चार किलोमीटर दूर गांव से साइकिल से आकर कृष्णा ने पढ़ाई जारी रखी। चाचा ब्रजमोहन सिंह ने हौसला बढ़ाते हुए उसकी शिक्षा जारी रखी।
हाईस्कूल में 96 प्रतिशत अंक पाकर टापर बने कृष्णा सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी अव्वल आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवार के लोग बेहद उत्साहित थे। कृष्णा सिंह ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है।
चौबेपुर के विन्यास पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्णा सिंह भदौरिया ने 97.4 तथा नमन गुप्ता ने 95.3 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टाप किया। विन्यास के ही शिवांशु मिश्रा ने 92.8, प्रद्युम्न पांडेय व वैश्वनी कटियार ने 87 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के ही वाराणसी विश्वनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव 95, अनन्या गुप्ता 94.2 ,सलोनी शुक्ला 94, सिद्धि पाठक 93, पूर्णिमा 92.2 ,अनुभव शुक्ला 91, सनी यादव 90 प्रतिशत अंक पाए है जबकि एनएलके तातियागंज की छात्रा गार्गी पटेल ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
खबरें और भी
छात्रों ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहते है। वही क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। विन्यास स्कूल के प्रबंधक वरुण कटियार व वीवीआइपी के प्रबंधक डा.पुरुषोत्तम बाजपेई ने छात्र और छात्राओं ने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया।