Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में 100 की रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से मिस्त्री की मौत, एल्गिन मिल के पास हुआ हादसा

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 06:25 PM (IST)

    कानपुर के ग्वालटोली में एल्गिन मिल के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मिस्त्री फैजल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्वालटोली में एल्गिन मिल के पास बुधवार देर रात 100 की रफ्तार में कार ने बाइक सवार मिस्त्री को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लहराते हुए कार सवार एक डिवाइडर से भी टकरा गई। लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मिस्त्री को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने आरोपित कार सवार के खिलाफ तहरीर दी।

    नवाबगंज के पुराना कानपुर निवासी 32 वर्षीय फैजल बाइक मिस्त्री थे। बड़े भाई फहीम ने बताया कि बुधवार रात लगभग 12:30 बजे फैजल के मोबाइल पर किसी की काल आई थी कि उसकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है, आकर दे लो।
    इसके बाद भाई बाइक लेकर घर से निकल गया था। फैजल ग्वालटोली में एल्गिन मिल के पास फोन करने वाले कि बाइक बनाने के लिए रुका था।  

    टक्कर से उछलकर दूर गिरा

    इसी बीच तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने भाई को टक्कर मारी तो वह उछलकर दूर गिरा। इसके बाद कार आगे जाकर डिवाइडर से टकराकर रुकी। हादसा देख लोग पहुंचे। फहीम ने बताया हादसे की जानकारी उन्हें रात लगभग डेढ़ बजे मिली। घटनास्थल पर कार खड़ी मिली, पर चालक को लोगों ने पकड़ लिया था, जिसे पुलिस को सौंपा गया था।

    गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

    खबरें और भी