विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 '90 से ज्यादा रफ्तार में दौड़ रही थी कार, बीरू गिड़गिड़ाका रहा', कानपुर में दोस्त ने बयां की आंखों देखी

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

कानपुर में बीरू की कार दुर्घटना में मौत का चश्मदीद उसका दोस्त विक्रम है। उसने बताया कि तेज रफ्तार कार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दोस्त विक्रम ने बीरू की मौत का मंजर बताया।

  2. तेज रफ्तार कार ने बीरू को टक्कर मारी, छत पर फंसा।

  3. कार सवारों ने बीरू को डेढ़ किमी दूर फेंका।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अर्रा में मंगलवार रात बीरू के साथ हुई घटना का चश्मदीद उसका ही दोस्त विक्रम है। उसने बताया कि बीरू कार की छत पर फंसा तड़पता और चीखता रहा।

वह कार सवारों का पीछा कर उनसे गाड़ी रोकने के लिए गिड़गड़ा रहा था लेकिन उन लोगों ने कार का शीशा बंद कर लिया, जिससे बीरू का हाथ उसमें फंस गया।

कार की रफ्तार 90 से ज्यादा होने के कारण वह पीछे रह गया और वे लोग उसे एक जगह छोड़कर भाग गए। दोस्त को गंभीर हालत में एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वह अपने दोस्त को नहीं बचा सका।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि उस रात बीरू की घर पर कोई बात हुई थी। वह परेशान था। इस पर वह दोस्त विक्रम के साथ बाइक से घर से कुछ दूर एक चौराहे पर गया। वह नशे में भी था। विक्रम के अनुसार बीरू के पिता उसे फोन कर घर लेकर आने की बात कह रहे थे। वह उसके घर जा रहा था, पर रास्ते में बीरू चलती बाइक से उतर गया। उसके हाथ में एक डंडा था।

Kanpur Murder

वह सड़क किनारे जमीन पर डंडा मारने लगा। इसके बाद वह सड़क के बीचोबीच चलने लगा। जब तक उसे गाड़ी खड़ी कर पकड़ने जाते, तेज रफ्तार अमेज कार ने बीरू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर कार की बोनट पर आया लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी।

वह बाइक से पीछा कर कार रुकवाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच कार फिर उछली और बीरू बोनट से छत पर आ गया। उसने खिड़की पकड़ने का प्रयास किया, पर कार के पीछे बैठे युवक ने शीशा भी लाक कर दिया। कार की रफ्तार 90 से ज्यादा और उसकी बाइक की 60 होने से वह दोस्त को नहीं बचा सका और डेढ़ किलोमीटर दूर कार सवार उसे फेंककर भाग गए। कार पकड़े गए आरोपित पवन के भाई अनुज यादव के नाम पर पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें- कानपुर से वाराणसी निकले थे दो दोस्त सिद्धार्थ और सागर, चंदौली में दोनों युवकों का म‍िला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।