कानपुर के एक लाख से ज्यादा कैंसर-डायबिटीज के मरीजों को मिलेगी राहत, रोगियों को उपलब्ध होंगी सस्ती दवाएं
केंद्रीय बजट में कैंसर और डायबिटीज की दवाओं को टैक्स मुक्त करने से कानपुर और आसपास के 18 जिलों के लाखों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 17 प्रकार की कैंसर ...और पढ़ें
-1770028315267_m.webp)
जागरण संवाददाता, कानपुर। केंद्रीय बजट में कैंसर और डायबिटीज की दवा को टैक्स मुक्त करने से शहर में हर वर्ष 18 जिलों से इलाज के लिए पहुंच रहे एक लाख से ज्यादा कैंसर के मरीजों के साथ ही करीब 10 लाख डायबिटीज और 15 लाख प्री डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलेगा।
17 प्रकार की कैंसर दवा और डायबिटीज की दवा को सस्ता करने की घोषणा से इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही जिला स्तर पर सभी अस्पतालों में ट्रामा की सुविधाएं बढ़ाने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकेगा।
तेजी से बढ़ रहे प्री-डायबिटीज के मरीज
आइएमए की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ फिजीशियन डा. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि बजट में चिकित्सा जगत के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। चिकित्सा पर्यटन के साथ बायो फार्मा हब और जिला अस्पतालों को ट्रामा सेंटर के रूप में संचालित करने की योजना बनी है। इसके धरातल पर आने से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। कैंसर, डायबिटीज और प्री डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
सस्ती दवा का मरहम ऐसे मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगा। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि मेडिकल टूरिज्म से तकनीक और कौशल का आदान-प्रदान होगा। डाक्टरों को रोबोटिक्स और एआइ तकनीक से इलाज करने में मदद मिलेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 1990 से फरार था हत्या का आरोपी, पुलिस ने 35 साल बाद 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाई क्वालिटी वाले आयुर्वेद उत्पाद के निर्यात पर सरकार की नजर है। जब आयुर्वेदिक दवाएं, तेल और हर्बल उत्पाद और औषधीय जड़ी-बूटी उगाने वाले किसानों की आय बढ़ेगी और आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज को बढ़ावा मिलेगा।
एलिम्को में खुलेगा असिस्टिव टेक्नोलाजी मार्ट
बजट में दिव्यांगों और बुजुर्गों बड़ी सौगात दी है। दिव्यांगजन कौशल योजना और दिव्यांग सहारा योजना से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को नई उड़ान मिलने वाली है। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एलिम्को प्रवीण कुमार ने कहा कि एलिम्को का मुख्य प्लांट कानपुर में है, इसलिए बजट का सबसे बड़ा हिस्सा और नई योजनाओं का ट्रायल सबसे पहले यहीं से शुरू होगा।
केंद्रीय बजट में एलिम्को को सपोर्ट करने के लिए दिव्यांग सहारा योजना की घोषणा की है। सरकार ने एलिम्को को वित्तीय मदद की घोषणा की है। साथ ही एटी मार्ट के खुलने से दिव्यांग और बुर्जुगों को जो भी चीज चाहिए वह आसानी से इन स्टोर से खरीद सकते हैं, यह एक क्रांतिकारी निर्णय है।