Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कानपुर जाम, शहरभर में थमा ट्रैफिक; खुद का काफिला भी फंसा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

    भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के कारण कानपुर में भीषण जाम लग गया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कार्यकर्त ...और पढ़ें

    जाम में फंसे स्कूली वाहन और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा का काफिला। जागरण

    जाम में फंसे स्कूली वाहन और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा का काफिला। जागरण

    HighLights

    1. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से स्वागत के लिए मार्ग किनारे ही बना दिए गए मंच, यातायात में व्यवस्था बनी बाधा

    2. नो एंट्री खुलने के इंतजार में रामादेवी से नौबस्ता रूट पर लगी थी ट्रक और डंपर की लाइन, बीच सड़क पर ट्रक खराब

    3. यशोदा नगर बाईपास से लेकर गोविंदनगर, फजलगंज, चकेरी में भी जाम से जूझते रहे लोग व स्कूली वाहन में फंसे बच्चे

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर के विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह स्वागत मंच और कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया। कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे और ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था संभालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

     kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra

     

    मंगलवार सुबह से ही शहर में ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह से फेल दिख रहा है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्गों के किनारे ही इंतजाम किया है, जो यातायात में बाधा बना है। लगभग हर हिस्से में वाहनों का जाम लगा हुआ है। रामादेवी से भौंती तक भारी और हल्के वाहन भीषण जाम से जूझ रहे हैं। जाजमऊ से रामादेवी चौराहे तक भी जाम लगा हुआ है।

    kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra welcome

    इधर, टाटमिल और झकर कटी रेलवे ओवर ब्रिज तक जाम है। चौराहा-तिराहा पर ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का यातायात सामान्य करने में पसीना छूट रहा है। फजलगंज चौराहा और मेडिकल कॉलेज पुल से लेकर ईदगाह तक भी जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। परेड चौराहे से लेकर मोती झील मेट्रो स्टेशन तक के मार्ग पर कई जगह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद है, मंच भी बनाया गया है।

    kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra welcome

    प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भी फंसा

    खुद के स्वागत के लिए बनाए गए मंचों और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की वजह से लगे जाम में खुद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी फंस गए। उनका काफिला निकलाने के लिए पुलिस वाले मशक्कत करते नजर आए। लेकिन अन्य वाहनों के घंटों फंसे होने के बावजूद न कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया गया न मंच को।

    खबरें और भी

    kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra welcome

    एंबुलेंस को निकलने में लगे 30 मिनट

    चकेरी के कृष्णा नगर जीटी रोड स्थित जुगल पैलेस के बाहर एक स्वागत मंच बनाया गया था। जहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे जाम में एक एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही। इस ओर न ट्रैफिक पुलिस का ध्यान गया न आयोजनकर्ताओं का। इसके बाद श्यामनगर आरओबी पल भी जाम की स्थिति रही। जिसमें काफी संख्या में स्कूली वाहन भी फंसे रहे। जिसमें बच्चें घर वापस पहुंचने को बैठे थे। श्याम नगर पुल समिति की सर्विस लेन पर भी वाहनों का काफिला फंसा था। जिसे खुलवाने में कृष्णा नगर चौकी पुलिस के पसीने छूट गए। इसी तरह से जाजमऊ गंगापुर से लेकर रामादेवी तक हाल रहा।

    kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra welcome

    यशोदानगर बाईपास पर भी बच्चे और मरीज परेशान

    यशोदा नगर बाईपास से लेकर गोशाला चौराहे पर भी स्वागत के लिए मंच बनाया गया। जहां पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बीच रोड पर मौजूद रहे। इस बीच पशुपति नगर चौराहे से लेकर बाईपास और प्रताप होटल से लेकर यशोदा नगर बाईपास तक लंबी वाहनों की कतार लगी रही। करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने से वहां पर स्कूली वाहनों में बच्चे भी फंसे रहे। प्रताप होटल की तरफ से आई एंबुलेंस भी बीच रोड फंसी रही। यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी असहाय नजर आए।

    kanpur choked by traffic during bjp yuva morcha up president rohit mishra welcome

     

    राहगीरों की सुनिए...

    हर चौराहा जाम है। गोविंद नगर से फजलगंज और गोल चौराहा तक आने में काफी समय लग गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत ही खराब है।
    - मनीष कुमार, जूही

    परेड चौराहे से लेकर पूरे मार्ग पर जाम में फंसना पड़ा। आरटीओ कार्यालय तक पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी असहाय हैं।
    - अरविंद, परमट

    वैसे तो शहर में हर दिन जाम रहता है, पर मंगलवार को तो रास्ता पार करना भी मुश्किल हो गया। इसमें एंबुलेंस भी फंस रही हैं। बाइक सवार भी फंसे रहे।
    - संजय, बिठूर

    गुरुदेव चौराहे से गोल चौराहा तक बाइक से आने में 40 मिनट लग गए हैं, जबकि दूरी डेढ़ किमी होगी। खराब ट्रैफिक व्यवस्था का भगवान ही मालिक है।
    - सुरेश प्रताप सिंह, सचेंडी


    शहर में दो-दो हाईवे पर डायवर्जन बड़ी बात है। वैसे हाईवे पर डायवर्जन होता नहीं है, पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी था। काफी संख्या में भारी वाहन मार्ग बदलने की वजह से जहां के तहां खड़े हो गए थे, इसलिए जाम की स्थिति बनी। नौबस्ता और रामादेवी के पास एक-एक ट्रक भी खराब हो गया था।
    - रवीन्द्र कुमार, डीसीपी यातायात

    यह भी पढ़ें- कानपुर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले- 2027 चुनाव में विपक्ष की भ्रमित राजनीति का देंगे जवाब