कानपुर में अतिक्रमणकारियों का हंगामा, नगर निगम टीम के सामने शिकायतकर्ता को नाले में फेंका, पत्थर बरसाए
कानपुर के गोविंद नगर में नाले पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने शिकायतकर्ता राम लखन जायसवाल को अतिक्रमणकारियों ने नाले में फेंक दिया औ ...और पढ़ें

शिकायतकर्ता को नाले में गिराते अतिक्रमणकारी व नाले से निकलने के बाद खड़ा शिकायतकर्ता। वीडियोग्रैब
HighLights
गोविंद नगर में नाले पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम।
शिकायतकर्ता राम लखन जायसवाल को नाले में फेंका, पत्थर मारे।
नगर निगम ने अवैध कब्जे हटाए, आरोपियों पर होगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। गोविंद नगर कच्ची बस्ती में नाले के ऊपर अवैध कब्जों की शिकायत पर पहुंची नगर निगम की टीम को क्षेत्रीय लोगों का विरोध झेलना पड़ गया। लोगों ने हंगामा करते हुए टीम के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ हाथापाई की और फिर उसे खुले नाले में धक्का दे दिया।हालांकि गहरा नाला न होने से वह सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद नगर निगम के सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां फटककर भीड़ को वहां खदेड़ा दिया और फिर बैकहो लोडर से अवैध कब्जों को ढहाया।
कच्ची बस्ती, गोविंदनगर निवासी राम लखन जायसवाल आरटीआइ एक्टिविस्ट हैं। राम लखन ने नगर निगम से नाले और उसके आसपास अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी, जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर टीम बस्ती पहुंची। टीम को देख क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच हंगामा कर रहे लोगों को जानकारी हुई कि शिकायत बस्ती में रहने वाले राम लखन जायसवाल ने की है। इससे विरोध कर रहे लोग और भड़क गए।
उन्होंने टीम के साथ खड़े रामलखन जायसवाल को देखते ही उसे भिड़ गए। हाथापाई करने के साथ आरोपितों ने उसे खुले नाले में धक्का दे दिए और ईंट-पत्थर भी मारे। यह देख टीम के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लाठी फटक करके भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। कुछ लोगों को पकड़ करके वैन में बैठा लिया।
इसके बाद नगर निगम टीम ने बैकहो लोडर की मदद से नाले के ऊपर और आसपास बने अवैध कब्जे गिरा दिए। गोविंदनगर थानाप्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि बिना सूचना दिए ही नगर निगम की टीम कब्जे गिराने पहुंची थी। हंगामे की भी कोई जानकारी नहीं दी है। नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
खबरें और भी
नगर निगम के जोन पांच के प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण गिरा दिया गया है। शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को तहरीर दी जाएगी।