Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में कूरियर डिलीवरी के नाम पर किया तीन रुपये भुगतान, दंपती के खातों से 1.63 लाख गायब

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:57 PM (IST)

    कानपुर में कूरियर डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने एक दंपती के खातों से 1.63 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर धोखाधड़ी का माम ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना सतबरी रोड न्यू आजाद नगर में साइबर ठगों ने कूरियर डिलीवरी के नाम पर तीन रुपये का भुगतान कराकर दंपती के खातों से 1.63 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

    न्यू आजाद नगर निवासी रीना यादव ने बताया कि उन्होंने एक कूरियर के जरिए सामान मंगाया था। डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति ने वाट्सएप पर आधार कार्ड के पीछे की फोटो मंगवाई।

    इसके बाद एक लिंक भेजकर उसमें तीन रुपये का आनलाइन भुगतान करने को कहा। जिसमें उन्होंने तीन रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि बीती 11 जुलाई को पति विनय कुमार के एसबीआइ खाते से 94,299 रुपये आदर्श कुमार नामक व्यक्ति के एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए।

    वहीं, उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से भी पांच अलग-अलग यूपीआइ ट्रांजेक्शन के जरिए 69,400 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर खातों से रुपये निकलने की जानकारी हुई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मोहाली में इमिग्रेशन फर्म पर केस, जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी; जानें कैसे जाल में फंसाया

    खबरें और भी