कानपुर में NEET की छात्रा से दुष्कर्म, पार्टी के बहाने होटल ले जाकर की हैवानियत
कानपुर में एक NEET छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे पार्टी के बहाने होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ...और पढ़ें
-1785696852077_m.webp)
HighLights
किदवई नगर निवासी हेडकांस्टेबल की बेटी काकादेव से कर रही है नीट की तैयारी
बहाने से होटल ले जाकर किया दुष्कर्म,वीडियो बनाकर प्रचलित करने का दिखाया डर
जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव में हेडकांस्टेबल की नाबालिग बेटी को पार्टी के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर प्रचलित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें आरोपित युवक का साथी भी शामिल है। पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्वजन ने तहरीर देकर सिद्धार्थ नगर निवासी युवक और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपेार्ट दर्ज कराई है। आरोपित की तलाश में पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ नगर जनपद में दबिश दे रही है।
किदवई नगर निवासी हेडकांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव में हास्टल लेकर नीट की तैयारी कर रही है। इस दौरान कोचिंग मंडी में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सिद्धार्थ नगर जनपद के तस्लीम अशरफ नाम के युवक से पिछले महीने मुलाकात हुई तो धीरे-धीरे बातचीत शुरु हो गई। इस दौरान पिछले महीने आरोपित तस्लीम अशरफ ने छात्रा को पार्टी के बहाने होटल ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिया।
आरोपित के साथ ने भी फोटो वीडियो प्रचलित करने का डर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने स्वजन को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने आरोपित तस्लीम अशरफ और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि सिद्धार्थ नगर निवासी आरोपित तस्लीम अशरफ और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ नगर जनपद में दबिश दे रही है।
इधर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
सचेंडी के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाले नागेन्द्र के लखनऊ के राजाजीपुरम जलालपुर निवासी भांजे आर्यन सिंह से उसकी जान पहचान हो गई थी। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर घर में ही अकेला पाकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। दोनों में फोन पर बातचीत भी होती थी। युवती को मेडिकल के लिए भेजकर मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।