Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी...' सजेती पुलिस ने कराई एक किमी परेड, हाथ जोड़ने लगा 25 हजार का इनामी चोर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 08:14 PM (IST)

    सजेती पुलिस ने 25 हजार के इनामी चोर अंशू को कानपुर से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 6 लाख के जेवर और 1 लाख नकद बरामद हुए। आरोपी पर 15 मुकदमे दर्ज हैं ...और पढ़ें

    आरोपित को पकड़कर परेड कराती सजेती पुलिस। इस दौरान आरोपित हाथ जोड़कर सबसे कहता रहा कि 'चोरी करना पाप है'। जागरण

    आरोपित को पकड़कर परेड कराती सजेती पुलिस। इस दौरान आरोपित हाथ जोड़कर सबसे कहता रहा कि 'चोरी करना पाप है'। जागरण

    HighLights

    1. सजेती पुलिस ने किया गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज हैं 15 मुकदमे

    2. 25 हजार का था ईनामी, छह लाख के जेवर व एक लाख नकद बरामद

    संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। सजेती पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लाख रुपये नगद और करीब छह लाख रुपये की कीमत के जेवर मिले हैं। उसके खिलाफ फतेहपुर और कानपुर जनपद के कई थानों में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। सजेती पुलिस ने आरोपित की एक किलोमीटर तक पैदल परेड निकाली। इस दौरान वह हाथ जोड़कर बोलता दिखा कि - ''''चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।'''' उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। आरोपित ने बताया कि वह वेब सीरीज देखकर चोरी करता था।

    सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सजेती क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में बिलगवां निवासी अंशू उर्फ अंशूमान सचान उर्फ पंडित पुत्र सुनील कुमार सचान का नाम सामने आया था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

    उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआई संजीव राजपूत के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार, एसआई शालिकराम और आरक्षी उमेश की टीम बनाई गई थी। मुखबिर की सूचना से पता चला कि अंशू कानपुर के बर्रा में हैं। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। उसने 15 जून को धरमंगतपुर और 15 फरवरी को असधना में चोरी समेत अन्य चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

    छह लाख रुपये के जेवर, एक लाख रुपये बरामद

    पुलिस ने उसके पास से एक लाख रुपये, पांच मोबाइल, तमंचा, कारतूस और 300 ग्राम चांदी के जेवर जिसमें, छह सिक्के, छह बिछवा, चार पायल, एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी पाजेब व 40 ग्राम सोने के जेवर, जिसमें चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी कान के झाले, दो नाक की नथ, पांच लाकेट, तीन जोड़ी कान की बाली आदि बरामद किए हैं। कुल बरामद जेवर की कीमत करीब सवा छह लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    दर्ज हैं 15 मुकदमे, दोस्तों को भी नहीं छोड़ा

    आरोपित अंशू के खिलाफ फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणपुर, खागा, कानपुर जनपद के सजेती, घाटमपुर, बर्रा, कलक्टरगंज थानों में कुल 15 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर मुकदमें चोरी और आर्म्स एक्ट के हैं। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित ने अपने दोस्तों के घरों पर भी चोरी की है।

    वेब सीरीज देखकर करता था चोरी

    सजेती थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपित अंशू ने बताया कि वह चोरी करने और पुलिस से बचने के लिए विभिन्न वेब सीरीज देखता था। गूगल पर भी सर्च करके भी ऐसे वीडियो देखता था कि चोरी के बाद कोई सुराग न छूटे। कई दिनों तक रेकी के बाद अंजाम दे था। उसके साथ अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है। चोरी के बाद वह जेवरात को गलाकर बेंचता था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: 40 लाख के बीमे के लिए पति बना हैवान, हत्या कर हादसा दिखाने पत्नी के शव पर चढ़ाई कार

    यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांड में डॉक्टर दंपती को बड़ी राहत, 4 महीने जेल में रहने के बाद मिली जमानत; वकील बोले- ट्रांसप्लांट किया ही नहीं