Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर का हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर UP Police को करता था चैलेंज

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को महांत पर हमले के 59 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को चुन ...और पढ़ें

    अजय ठाकुर को गिरफ्तार करती पुलिस। वीडिये ग्रैब

    अजय ठाकुर को गिरफ्तार करती पुलिस। वीडिये ग्रैब

    HighLights

    1. महांत पर हमले के बाद हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर 59 दिन बाद गिरफ्तार।

    2. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को देता था चुनौती।

    3. महांत पर हमले सहित 32 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। रावतपुर में महांत पर हमले के आरोपित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को पुलिस ने 59 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के खिलाफ हत्या का प्रयास,दुष्कर्म, लूट, पाक्सो और गुंडा एक्ट समेत शहर के कई थानों में 32 मुकदमे पंजीकृत है।वह लगातार इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय था और खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा था।

    केशवपुरम के त्रिलोकी धाम आश्रम के महांत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने 29 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की थी कि अजय ठाकुर की महिला मित्र उनके आश्रम के पास रहती है। जिससे वह अक्सर मिलने आता है। इसके विरोध पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम में उन पर हमला किया।

    पुलिस ने अजय ठाकुर, इशू यादव, अजय की महिला मित्र, उसकी मां समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अजय के साथी इशू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जबकि अजय ठाकुर की भाजपा की झंडा लगी थार और चार दो पहिया वाहन जब्त किए गए। अजय ठाकुर फरार हो गया लेकिन वह लगातार इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दे रहा था।

    अजय लगातार कारो के काफिले के साथ सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहा था। इस बीच उसने 25 से ज्यादा रील्स (वीडियो) पोस्ट किए थे। वहीं पुलिस आरोपित अजय की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने 59 दिन बाद आरोपित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि उसे रतनलाल नगर एरिया से पुलिस ने उसे उठाया है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अजय ठाकुर को उठाया गया है, उसे जेल भेजा जायेगा।

    खबरें और भी