विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर-दिल्ली के बीच 7 सितंबर से दौड़ेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM (IST)

कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए दो जोड़ी ट्रेनें।

  2. ये ट्रेनें 7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी।

  3. नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल को जोड़ेंगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाईं जाएंगी इन ट्रेनों को सात सितंबर से 30 नवंबर तथा आठ सितंबर से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 02456 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल आरक्षित विशेष सुपरफास्ट ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार शनिवार को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी, कानपुर सेंट्रल दोपहर 1:15 बजे आएगी।

ट्रेन संख्या 02455 आरक्षित सुपरफास्ट ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को चेलीग। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दोपहर तीन बजे रवाना होगी, नई दिल्ली रात 8:20 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल आरक्षित विशेष सुपरफास्ट आठ सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार को चलेगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे रवाना होगी, कानपुर सेंट्रल दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष सुपरफास्ट आठ सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार,रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से दोपहर तीन बजे रवाना होगी, आनंद विहार टर्मिनल रात 8:10 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, लखनऊ और गोरखपुर का सफर होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।