Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 01:58 PM (IST)

    कानपुर के ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवबहादुर यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा कर्मचारी बर्खास्त।

    2. प्रधानाचार्या ने कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    3. आरोपी शिवबहादुर यादव की तलाश जारी है।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिरहाना रोड स्थित ज्ञान भारती एमएस इंटर कालेज में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर वर्षों तक वेतन उठाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवबहादुर यादव के खिलाफ प्रधानाचार्या ने कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

    प्रधानाचार्या सुनीता दास ने बताया कि शिवबहादुर यादव की नियुक्ति 17 जुलाई 1996 को मृतक आश्रित कोटे में चतुर्थ श्रेणी के पद पर हुई थी। वह लंबे समय से राजकोष से वेतन ले रहा था। आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जांच के आदेश दिए।

    जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने तीन दिसंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया। जांच में राजफाश हुआ कि आरोपित ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने पिता का नाम बदलकर नौकरी हासिल की। शैक्षिक अभिलेखों में उसके पिता का नाम ‘राम पाल’ दर्ज मिला, जबकि नियुक्ति के समय ‘रंग बहादुर’ दर्शाया गया था।

    जांच के दौरान आरोपित को कई बार अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन वह कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को जनपदीय मृतक आश्रित चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उसकी नियुक्ति निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

    खबरें और भी

    जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुपालन में कालेज प्रशासन ने इस साल 16 मार्च को शिवबहादुर यादव की सेवा समाप्त कर दी। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपित की तलाश की जा रही है।