Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में चोरी की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Updated: Thu, 21 May 2026 01:58 PM (IST)

    कानपुर के जाजमऊ में चोरी की शिकायत के बाद एक ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला किया गया। घायल को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस ने आरोपी ...और पढ़ें

    मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत भाई पर मुकदमा दर्ज किया, आरोपित हिरासत में। जागरण

    मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत भाई पर मुकदमा दर्ज किया, आरोपित हिरासत में। जागरण

    HighLights

    1. जाजमऊ में ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला।

    2. चोरी की शिकायत के बाद हुआ यह जानलेवा हमला।

    3. घायल एलएलआर अस्पताल में, आरोपी हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र की नई बस्ती में बीती बुधवार देर रात एक युवक पर चाकू से हमला हो गया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपित पर घर मे चोरी करने की आशंका पर पुलिस से शिकायत कर उसे सौंपा था। जहां से आने के बाद वह आक्रोशित था।

    वारदात के पहले उसने पीड़ित को धमकी भी थी। जिसे जाजमऊ पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। वहीं वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। वहीं घायल को कांशीराम अस्पताल के बाद एलएलआर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    जाजमऊ नई बस्ती निवासी घायल 32 वर्षीय ई रिक्शा चालक मो गुड्डू के बड़े भाई इस्तिखार उर्फ मुन्ना का आरोप है करीब चार दिन पड़ोस में रहने वाले आरोपित ने उनके घर से चार मोबाइल, नकदी और चांदी की पायल चोरी कर ले गया था। जिसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों से हुई।

    इसपर उसे पकड़कर जाजमऊ पुलिस के हवाले किया गया था। मुंन्ना के आरोप है कि पुलिस ने आरोपित को नाबालिग बताकर कार्रवाई नहीं की थी। कहा था कि कोई सबूत सीसी फुटेज आदि ले आओ। साथ ही आरोपित को छोड़ दिया थ। इसके बाद उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

    खबरें और भी

    यह रहा घटना क्रम
    इस्तिख़ार उर्फ मुंन्ना के अनुसार बीती बुधवार रात करीब 11 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ साजिश के तहत उनके घर पहुंचा। फिर उनके छोटे भाई ई-रिक्शा चालक मो गुड्डू से गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका उसमें विरोध किया । विरोध उन्होंने पेट, छाती पर कई बार हमला किया। जिससे गुड्डु खून से लथपथ वहीं सड़क पर गिर पड़ा। मैं भीड़ छुट्टी देकर आरोपित वहां से भाग निकले। इसके बाद लोगों की मदद से ई रिक्शे से उसे कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एलएलआर रेफर किया गया।

    यह भी पढ़ें- बुजुर्गों को आयुष्मान करने में कानपुर जनपद यूपी में अव्वल, 80292 कार्ड बनाकर जौनपुर दूसरे स्‍थान पर

    क्या बोले जाजमऊ थाना प्रभारी -

    जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पड़ोसियों में विवाद हुआ था। इस पर पीड़ित पक्ष द्वारा नाबालिग आरोपित पर मोबाइल समेत अन्य समान चोरी का आरोप लगाकर थाने लाया गया था । जिसकी जांच में आरोपों की पुष्टि न होने पर उसे छोड़ दिया गया था।

    मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नाबालिक समेत उसके भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है, साथ ही उसे हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसी फुटेज भी देखे जाएंगे । वहीं घायल की हालत स्थिर है ।