धान रोपाई के दौरान कानपुर में हादसा, खेत में गिरा एचटी लाइन का तार, करंट से किसान की मौत, दो झुलसे
कानपुर के बिधनू में धान की रोपाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की जर्जर एचटी लाइन का तार गिरने से किसान कपिल की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में दो अन्य मजद ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। बिधनू जगदीशपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की जर्जर एचटी लाइन का तार पोल से शार्ट सर्किट के बाद अचानक टूटकर पानी भरे धान के खेत में गिर गया। जिससे करंट पूरे खेत में फैलने से धान की रोपाई कर रहे एक किसान कि मौत हो गई। खेत में करंट उतरने से आधा दर्जन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। जिसमे युवती समेत दो मजदूर करंट से झुलस गए। तार टूटने फीडर की लाइन उपकेंद्र से बंद हो गई। जिससे खेत में अन्य मजदूरों की जान बच गई।
हाजीपुर निवासी शिवदत्त का 30 वर्षीय बेटा कपिल मंगलवार सुबह गांव के 18 वर्षीय मजदूर अमन 20 वर्षीय श्रष्टि समेत गांव के आधा दर्जन मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार शार्ट सर्किट के बाद पोल से अचानक टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया। जिससे पूरे खेत में करंट फैल गया। सिर के ऊपर तार गिरने से कपिल गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं पास में धान रोपाई कर रहे अमन व श्रष्टि भी झुलस गए। वहीं अन्य मजदूर शोर मचाते हुए भागने ले। इस दौरान तार टूटने से बिजली उपकेंद्र से फीडर से आपूर्ति कट हो गई। जिससे अन्य मजदूर बच गए। इसके ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तीनों को खेत से निकालकर बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया।
कपिल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। शव देखकर पत्नी सुधा तीन वर्षीय बेटी पारुल व दो वर्ष की पल्लवी को गोद में लेकर बेहाल हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एचटी लाइन लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने उसकी मरम्मत नहीं कराई। अवर अभियंता करन सिंह ने बताया कि अभी हाल हो में दो नए पोल लगवाकर तार टाइड करवाये थे।
खबरें और भी
जर्जर तारों के लिए इस्टीमेट बनाकर भेज रखा है। पोल के पास किसी पंक्षी के बैठने की वजह से शार्ट सर्किट के बाद तार टूटा है। जिससे हादसा हुआ है। स्वजनों को विभाग से अर्थिके मदद दिलाई जाएगी। मौके पर पहुंची लेखपाल कल्पना गुप्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजकर पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।