Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर: दो दिन में गंगा का जलस्तर 89 सेंटीमीटर बढ़ा, चेतावनी बिंदु से 2.06 मीटर दूर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:13 AM (IST)

    कानपुर में गंगा का जलस्तर दो दिनों में 89 सेंटीमीटर बढ़ा है, जो चेतावनी बिंदु से 2.06 मीटर नीचे है। ...और पढ़ें

    दो दिन में गंगा का जलस्तर 89 सेंटीमीटर बढ़ा।

    दो दिन में गंगा का जलस्तर 89 सेंटीमीटर बढ़ा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। दो दिन में गंगा का जलस्तर 89 सेंटीमीटर बढ़ गया है। शुक्लागंज में 24 जुलाई को गंगा का जलस्तर 110.05 मीटर था, जो रविवार को 110.94 मीटर हो गया है। चेतावनी बिंदु 113 मीटर है।

    इससे अभी गंगा का जलस्तर 2.06 मीटर दूर है। गंगा के किनारे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा में जलकुंभी भी बढ़ गई है। घाटों पर गंगा अब सीढ़ियों तक पहुंच गई है। नगर निगम ने पहले ही अटल घाट में लोगों को गंगा की तरफ जाने से रोकने के लिए घाट पर ही बैरिकेड्स लगा दिए है।

    गंगा का हाल-

    • चेतावनी बिंदु - 113
    • खतरे का निशान-114
    • गेट 30 - खुले सभी
    • नरोरा बांध से छोड़ा गया जल- 67,419 क्यूसेक
    • बैराज से शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया जल - 1,08,193 क्यूसेक

    शुक्लागंज जल स्तर-

    • 24 जुलाई को गंगा जलस्तर - 110.05 मीटर
    • 26 जुलाई को गंगा का जलस्तर - 110.94 मीटर

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार: संकल्प पूरा होने पर 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकले हापुड़ के शिवभक्त निशांत, मित्र भी निभा रहे साथ