हरिद्वार: संकल्प पूरा होने पर 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकले हापुड़ के शिवभक्त निशांत, मित्र भी निभा रहे साथ
हापुड़ निवासी निशांत सैनी अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 51 लीटर गंगाजल कंधे पर लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले ...और पढ़ें

51 लीटर गंगाजल लेकर साथियों के साथ गंतव्य की ओर बढ़ते हापुड़ निवासी निशांत सैनी। जागरण
HighLights
हापुड़ के निशांत सैनी 51 लीटर गंगाजल लेकर निकले
मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान शिव का आभार व्यक्त कर रहे
उनकी अटूट श्रद्धा अन्य कांवड़ यात्रियों को प्रेरित कर रही
संवाद सूत्र, बहादराबाद (हरिद्वार)। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की आस्था के कई स्वरूप देखने को मिल रहे हैं।
इसी कड़ी में हापुड़ निवासी निशांत सैनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 51 लीटर गंगाजल कंधे पर लेकर पैदल यात्रा करते हुए जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं।
भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बनी है। शिवभक्त निशांत सैनी ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से एक विशेष मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की थी।
संकल्प लिया था कि यदि उनकी इच्छा पूर्ण होगी तो वह हरिद्वार से 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। अब मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने अपना वचन निभाते हुए गंगाजल लेकर यात्रा शुरू की है।
हापुड़ निवासी अभिषेक और वंश कश्यप भी मित्र का साथ निभाने के लिए 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे है।
उनका कहना है कि जब भोलेनाथ का आशीर्वाद साथ हो तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं लगती। यात्रा के दौरान मार्ग में अन्य कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी उनकी सराहना की।
यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra Route Diversion: बिजनौर में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री; देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें- हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए विशेष यातायात योजना, पिछले अनुभवों से सीख