Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रैक पर गिरने से बची महिला, GRP सिपाही ने दौड़कर बचाई जान

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 03:07 AM (GMT+05:30)

    कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय दो महिलाएं ट्रैक पर गिरने से बाल-बाल बचीं। जीआरपी सिपाही मुकेश यादव ने दौड़कर उन्हें बचाया, जिससे उनकी जान बच गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिलाएं फिसल गईं।

    2. जीआरपी सिपाही मुकेश यादव ने दौड़कर उन्हें बचाया।

    3. कानपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बीते गुरुवार की शाम की शाम को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दो महिलाएं ट्रैक पर जाते बची। पीछे चल रहे जीआरपी के सिपाही ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना में दोनों महिलाओं को मामूली चोट आई है।

    जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश यादव ने बताया कि वह रूटीन चेकिंग पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर थे। तभी 12179 लखनऊ-आगरा फोर्स इंटरसिटी आकर रुकी। शाम करीब 05:31 बजे ट्रेन जब रवाना होने लगी तो करीब 32 से 35 साल की दो औरतें दौड़ते हुए चलती ट्रेन में एक साथ चढ़ने लगी।

    इस दौरान दोनों महिलाएं कोच का गेट पकड़कर एक-दूसरे से टकरा गई। मुकेश पीछे ही थे तो दोनों को पकड़ लिया और वह ट्रैक पर आते बची। दोनों के हाथ में खरोंच आई थी। दोनों महिलाओं में से एक को इटावा तो दूसरी को फफूंद तक जाना था। इंटरसिटी चली जाने के कारण बाद में दोनों दूसरी ट्रेन से रवाना हुई।