Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर हाईवे पर खौफनाक हादसा, ट्रक में बैग फंसने से 20 मीटर तक घिसटी युवती; पहिए के नीचे आने से हुई मौत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:11 AM (IST)

    कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में स्कूटर सवार युवती नेहा की ट्रक से बैग फंसने के बाद 20 मीटर तक घिसटने और पहिए के नीचे आने से मौत हो ग ...और पढ़ें

    ट्रक में बैग फंसने से युवती की मौत।

    ट्रक में बैग फंसने से युवती की मौत।

    HighLights

    1. कानपुर हाईवे पर ट्रक से बैग फंसने से युवती की मौत।

    2. युवती नेहा 20 मीटर तक घिसटती रही, पहिए के नीचे आई।

    3. सहकर्मी राहुल घायल, ट्रक चालक मौके से फरार।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के दहेली सुजानपुर के पास हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक में बैग फंसने से स्कूटर सवार युवती गिर गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जबकि स्कूटर चला रहा सहकर्मी के दूसरी तरफ गिरने से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

    पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां नेहा की मौत हो गई। वहीं, घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

    चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी एक कंपनी से सेवानिवृत्त रामबाबू चौरसिया की 25 वर्षीय बेटी नेहा रावतपुर स्थित एक पैथोलाजी में काम करती थी। मामा शिवकुमार ने बताया कि भांजी नेहा स्कूटर से ड्यूटी जाती थी। शुक्रवार रात वह सहकर्मी मंगला विहार निवासी राहुल के साथ घर लौट रही थी।

    नेहा की स्कूटी राहुल चला रहा था। रात साढ़े आठ बजे वे दहेली सुजानपुर के पास पहुंचे ही थे, तभी एक ट्रक में नेहा का बैग फंस गया और वह गिर गई। वह ट्रक में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। इसी बीच वह ट्रक के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

    उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक कोयला नगर के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस और चेन लुटेरों में मुठभेड़, दो बदमाश हुए गिरफ्तार