Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दर्द की किताब लिखूं तो लोग इश्क से डर जाएंगे... कानपुर में सुसाइड से पहले प्रेमी युगल ने बनाई थी आखिरी रील

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM (IST)

    कानपुर के नयागंज स्थित एक होटल में मृत मिले प्रेमी युगल मामले में जांच के दौरान आत्महत्या से पहले बनाई गई रील और युवक का इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया ह ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. पुलिस जांच में आत्महत्या से पहले बनाई गई रील और युवक का इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया

    2. नयागंज के सूर्या होटल में आत्महत्या से पहले महिला ने पति को किया था फोन

    3. दोनों के रिश्तों को स्वजन ने नहीं किया स्वीकार तो उठाया आत्मघाती कदम

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नयागंज के सूर्या होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच के साथ ही अब नए-नए तथ्य भी सामने आने लगे हैं। उन्नाव की महिला और फतेहपुर राधानगर के दिग्विजय की करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। शनिवार को होटल पहुंचने से पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर रील भी बनाई।

    महिला ने पति को फोन करके जहर खाने और बच्चों के साथ आराम से रहने की बात कही थी। वहीं, दिग्विजय ने भी फतेहपुर स्टेशन पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दर्द भरे गाने के साथ रोते हुए रील अपलोड की। इसमें उसने लिखा कि मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो लोग इश्क से डर जाएंगे। अब मैं मरने जा रहा हूं। रविवार शाम पैनल और वीडियोग्राफी से दोनों के पोस्टमार्टम कराए गए, जिसमें जहर की प्रकृति जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

    फेसबुक व इंस्टाग्राम ने खोला राज

    नयागंज के सूर्या होटल में शनिवार शाम उन्नाव के अकरमपुर की महिला ने फतेहपुर के राधानगर निवासी रेलवे के कोच अटेंडेंट दिग्विजय सिंह के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, घटना को लेकर पहले दोनों के स्वजन जानकारी से इन्कार करते रहे लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जब सारे साक्ष्य मिले तो उन्होंने दोनों के संबंधों को लेकर चुप्पी साध ली।

    दोनों परिवारों को थी इसकी जानकारी

    शादीशुदा प्रेमी युगल की करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिये मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील बनाने का काफी शौक था। शिवांगी के पति की गुजरात में नौकरी करने के दौरान दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ीं। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माने।

    खबरें और भी

    घर से भागकर गुजरात गए, पुलिस ने किया था घरवालों के सिपुर्द

    स्वजन के अनुसार नौ जून को दोनों घर से भाग निकले। इस पर महिला के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दोनों को गुजरात से बरामद करके स्वजन के सिपुर्द कर दिया था। साथ ही दोनों को आपस में संबंध न रखने की चेतावनी देते हुए उनके सिमकार्ड तोड़ दिए थे। इसके बावजूद दोनों ने नंबर बदलकर बातचीत शुरू कर दी। स्वजन की बंदिशों से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। होटल के कमरे में एक साथ तीन घंटे बिताने के बाद शनिवार दोपहर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

    ये क्या कर दिया दोनों परिवार तबाह हो गए

    पोस्टमार्टम हाउस में रविवार शाम दोनों के स्वजन आपस में यही चर्चा कर रहे थे। कि दोनों ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी है परिवार की मर्यादा और अपने बच्चों के बारे में ही सोच लिया होता। महिला के शव का शुक्लागंज में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि दिग्विजय के स्वजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर फतेहपुर चले गए।