विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बनारस होटल के मालिक के बेटे की मौत, छज्जे पर खड़े होने पर बिगड़ा संतुलन, तीसरी मंजिल से गिरा

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

कानपुर के हरबंशमोहाल में एक होटल कारोबारी का बेटा तीसरी मंजिल के छज्जे से गिर गया। मंजन करते समय संतुलन ...और पढ़ें

रोहन शर्मा की फाइल फोटो। स्वजन

रोहन शर्मा की फाइल फोटो। स्वजन 

HighLights

  1. कानपुर में होटल कारोबारी का बेटा छज्जे से गिरा।

  2. तीसरी मंजिल पर मंजन करते समय संतुलन बिगड़ा।

  3. गंभीर चोटों से अस्पताल में युवक की मौत हुई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। हरबंशमोहाल क्षेत्र में सोमवार सुबह होटल कारोबारी का बेटा घर की तीसरी मंजिल के छज्जे पर मंजन करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। राहगीरों ने शाेर मचाकर स्वजन को आवाज दी जिसके बाद वह उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां कुछ देर चले उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर आसपास के कारोबारी भी मौके पर पहुंचे।

दौलतगंज निवासी अनिल शर्मा का कैनाल रोड पर बनारस होटल है। वह अपने भाइयों के साथ होटल और रेस्टोरेंट का कारोबार संभालते हैं। उनके भाई अजय शर्मा का 27 वर्षीय बड़ा बेटा रोहन शर्मा भी पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। इसी साल फरवरी में पूर्वा से उसकी शादी हुई थी। परिवार में मां गायत्री और छोटा भाई रोहित है।

छोटे भाई रोहित ने बताया कि घर की तीसरी मंजिल पर बाथरूम है रोहन अक्सर घर के छज्जे पर खड़े होकर मंजन करता था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे भी छज्जे पर खड़े होकर ब्रश कर रहा था तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे सड़क पर जा गिरा। युवक के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों ने शोर मचाते हुए स्वजन को सूचना दी।

स्वजन उसे गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान करीब 40 फिट ऊंचाई से गिरने की वजह से सिर मे आई गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई। बड़े बेटे की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि स्वजन का कहना है कि छज्जे से गिरने की वजह से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- UP CM Yogi Adityanath: ‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें- कानपुर में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके, हत्या के प्रयास में भेजी गई जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।