विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, सीढ़ी लगाकर परिवारों को निकाला; दो पालतू कुत्तों का भी रेस्क्यू

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:27 AM (IST)

कानपुर के स्वरूप नगर में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्वरूप नगर में शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला घर में आग लगी।

  2. दमकल कर्मियों ने दो परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. आग से फंसे दो पालतू कुत्तों को भी बचाया गया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। स्वरूप नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के गैस्ट्रो लीवर अस्पताल के पास एक घर में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं और लपटें उठती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

आग की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

जवानों ने सीढ़ी लगाकर आग में फंसे हुए दोनों परिवारों को सुरक्षित निकालते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनाें परिवाराें के साथ ही दोनों कुत्तों को सुरक्षित निकाल लिया।

तीन मंजिला मकान में लगी आग

स्वरूप नगर में गैस्ट्रोलीवर अस्पताल के पास तीन मंजिला मकान है। जिसमें पंकज अग्रवाल और दीपक खन्ना दोनों का परिवार रहता है। दीपक अग्रवाल के परिवार में पत्नी मीना और बेटी मौली है। जबकि दीपक खन्ना के परिवार में पत्नी अन्नू खन्ना के अलावा बेटा करन, नम्रता और आरवी खन्ना व अंकित आदि लोग रहते हैं।

सोमवार तड़के करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट से नीचे के हिस्से में आग लग गई। घटना के समय सभी गहरी नीदं में सो रहे थे। तभी आग की लपटें और धुआं उठता देखकर दीपक की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाते हुए सभी को जगाया और फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.22.04 AM

जवानों ने दो पालतू कुत्तों को भी बचाया

जिसके बाद स्वरूप नगर पुलिस के साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के साथ ही कर्नलगंज से अग्निशमन अधिकारी प्रदीप शर्मा व लाटूश रोड से दो गाड़ियां और रेस्क्यू वैन से मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया।

जवानों ने दोनों परिवाराें को सुरक्षित निकालने के साथ ही उनके दोनों पालतू कुत्तों को निकालकर आग बुझाना शुरू किया। धुआं भरा होने के कारण आग बुझाने में जवानों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इस पर ब्रीदिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर सभी ने अंदर घुसकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- इटावा में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी