Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काकादेव में अपार्टमेंट धंसने का मामला; आज एचबीटीयू, केडीए व मेट्रो की टीम करेगी जांच

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:46 PM (IST)

    कानपुर के काकादेव स्थित हारमनी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट धंसने और दीवार गिरने की जांच सोमवार को केडीए, एचबीटीयू विशेषज्ञ और मेट्रो की टीम करेगी। ते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. काकादेव अपार्टमेंट के बेसमेंट धंसने और दीवार गिरने की जांच

    2. केडीए, एचबीटीयू विशेषज्ञ और मेट्रो की टीम करेगी जांच

    3. बारिश और मेट्रो कार्य से हुए नुकसान की होगी पड़ताल

    जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव के नवीन नगर में स्थित हारमनी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट धंसने और दीवार गिरने की जांच सोमवार को केडीए, एचबीटीयू के विशेषज्ञ और मेट्रो की टीम करेगी। साथ ही नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।

    पहले अपार्टमेंट की दीवार गिरने का कारण चिह्नित किया जाएगा। इसमें जिस विभाग या बिल्डर की कमी होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। केडीए ने शुक्रवार की रात को ही इमारत सुरक्षा कारणों से बंद कर दी थी। फिलहाल अभी किसी को इमारत के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


    गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह तक हुई तेज बारिश में शहर का एक चौथाई हिस्सा जलमग्न हो गया था। मेट्रो द्वारा देवकी चौराहा से डबलपुलिय की तरफ नाला चोक कर दिए जाने के कारण सर्वोदय नगर,काकादेव, लाजपत नगर समेत कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया।

    इस दौरान नवीन नगर काकादेव में स्थित हारमनी अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने से वाहन दब गए और दीवार भी गिर गई। इससे खलबली मच गई। मौके पर विधायक सुरेन्द्र मैथानी और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय भी गए। लोगों ने मेट्रो पर आरोप लगाया जब से कार्य हो रहा तब से स्थित बद से बतर हो गई है।

    खबरें और भी


    केडीए की टीम ने पहुंचकर इमारत में नोटिस चस्पा करने के साथ ही सील कर दी। केडीए के विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को ही इमारत बंद कर दी गई है। इसके स्ट्रक्चर की जांच के लिए बिल्डर से कहा है और केडीए एचबीटीयू से भी कराने जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को एचबीटीयू के विशेषज्ञ के साथ मेट्रो व केडीए की टीम जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।