Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में वार्ड नं. 100 की सोई किस्मत... 70 हजार जनता जूझ रही जलभराव, गंदगी, अतिक्रमण से

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:30 PM (IST)

    कानपुर के वार्ड 100 किदवई नगर में जलभराव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं से 70 हजार आबादी जूझ रही है। दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' शिविर म ...और पढ़ें

    किदवई नगर के साइड नंबर -2 में टूटा पड़ा नाला । जागरण

    किदवई नगर के साइड नंबर -2 में टूटा पड़ा नाला । जागरण

    HighLights

    1. पिंक शौचालय का हो निर्माण, बरातशाला से हटाए जाए कब्जे, जर्जर सीवर-पेयजल लाइनें, बेसहारा पशु भी चुनौती।

    2. महापौर ने 'जागरण आपके द्वार' में सुनी शिकायतें, मौके पर अधिकारियों को दिए जल्द समस्या के समाधान के निर्देश

    3. जर्जर सीवर व पेयजल लाइन बदली जाए, दो वाटर एटीएम और बेसहारा जानवरों को पकड़ने के लिए कहा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। हाइवे से लगा वार्ड 100 किदवई नगर भी समस्याओं से जूझ रहा है। साउथ सिटी का सबसे पुराना इलाका होने के बाद भी समस्याओं का अंबार है। ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने के कारण जरा सी बरसात में ही क्षेत्र टापू बन जाता है। जर्जर सीवर व पेयजल लाइन के कारण दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान है।

    इसके अलावा नाला, नालियों व फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी के साथ लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं तेजी से बन रहे अवैध निर्माण भी मुसीबत बन रहे है। दैनिक जागरण द्वारा जागरण आपके द्वार के तहत म्यूजिकल फाउंटेन किदवई नगर में लगाए गए शिविर में लोगों ने कहा कि पार्क के सामने और आसपास अवैध निर्माण हो रहे है। फुटपाथ तक घेर लिया है।

    पार्किंग तक नहीं, सुबह से शाम जाम

    पार्किंग न होने के कारण सड़क पर ही वाहन खड़े होते है। इसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। 40 दुकान किदवई नगर और पास में स्थित पार्क के चारों तरफ अतिक्रमण है इसको हटवाया जाए। साइट नंबर एक चौराहा के पास नाली फुटपाथ व पार्क ओम मंदिर के चारों तरफ अतिक्रमण है। बालिका विद्यालय किदवई नगर के पास बना नाला चोक हो गया है। इसको साफ कराया जाए और निर्माण कराया जाए। बंदरों व बेसहारा जानवरों से निजात दिलाई जाए।

    Kanpur Kidwai Nagar Ward 100 Jagran Aapke Dwar

    किदवईनगर के म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में लोगों समस्या सुनती महापौर प्रमिला पांडेय व अधिकारी। जागरण

     

    सीवर लाइन ध्वस्त, सड़कों पर फैली गंदगी

    चंद्रभान दुबे ने बताया कि बाबूपुरवा कालोनी के पास एक सबमर्सिबल पंप लगवाया जाए। अनिल कुमार ने कहा कि 30 साल से सीवर लाइन ध्वस्त है और गंदगी फैली पड़ी है। आशीष मेहरोत्रा ने बताया कि क्षेत्र में पड़ी सीवर व पेयजल लाइन जर्जर हो गई है इसके कारण दूषित पानी आता है। राजेश ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन के सामने फुटपाथ ही लोहे का जीना बना दिया है न ही सेट बैक है।

    खबरें और भी

    Kanpur Kidwai Nagar Ward 100 Jagran Aapke Dwar

    किदवई नगर हनुमान मंदिर स्थित सड़क पर भरा पानी । जागरण


    शिकायत के आधा घंटे में जलभराव की समस्या से दिलाया निजात

    दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार को देखते हुए नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह ही क्षेत्र में पहुंच गई। जगह-जगह फैल गंदगी उठाने के साथ ही नालियां भी साफ की गई। शिविर में महापौर से लोगों ने जलभराव होने की शिकायत की मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई । गंदगी हटाने के साथ ही जल निकासी करााई। आधा घंटे में समस्या से निजात दिला दिया। डी ब्लाक किदवई नगर दिनेश गुप्ता, विजय अवस्थी, राधा कृष्ण तिवारी समेत कई लोगों ने शिकायत की कि उनकी गली की सफाई नहीं होती है। नाली भरी हुई है और लाइट बंद है। तुरन्त स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचकर आधा घंटे में क्षेत्र में फैली गंदगी को हटवा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि ऐसे ही दैनिक जागरण क्षेत्र में शिविर लगता रहे तो आधी समस्या खुद खत्म हो जाएगी।

    अफसर मौजूद रहे

    मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, जलकल अधिशासी अभियंता सचिन यादव, जलकल अवर अभियंता मन्नु सहानी व मंगल सिंह,राजस्व निरीक्षक आनंद यादव, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सुपरवाइजर मोहम्मद अरशाद व राधा किशन आदि अफसर व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    वार्ड का हाल

    • वार्ड -100 किदवई नगर
    • मोहल्ला - साइड नंबर एक, साइट नंबर दो किदवईनगर, किदवई नगर, बाबूपुरवा, बाबूपुरवा कालोनी
    • आबादी - 70
    • खास - म्यूजिकल फाउंटेन किदवईनगर, रामेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर किदवई नगर
    • शिकायत आयी-28

    जिम्मेदार बोले

    दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार में लोगों ने पीने के पानी की किल्लत के बारे में बताया है उसके लिए पार्षद और अफसरों को निर्देश दिए है कि जगह चिह्नित करके लगवाया जाए। बंद लाइटों को लगवाने के साथ ही बेसहारा जानवरों को पकड़ने के भी निर्देश दिए है। जर्जर पेयजल व सीवर लाइन बदली जाएग। साथ ही नालियों व नालों से अतिक्रमण हटाया जाएगा ताकि जल निकासी हो सके। अफसरों को शिविर में निर्देश दिए कि जनता की एक-एक शिकायत का निस्तारण समय पर किया जाए। इसको लेकर वार्ड के अफसरों के साथ अगले हफ्ते बैठक करेंगी। जो शिकायत नगर निगम व जलकल से जुड़ी न हीं है वह दूसरे विभागों को भेज दिया जाए।
    -प्रमिला पांडेय महापौर

    दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार के तहत लोगों ने शिविर में लोगों ने ध्वस्त ड्रेनेज सिस्मट, फैली गंदगी और अतिक्रमण की शिकायत की। सीवर व पेयजल लाइन पड़े क्षेत्र में 60 साल से ज्यादा हो गए है। जर्जर लाइन होने और जलभराव होने के कारण दूषित जलापूर्ति हो रही है। पीने के पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ता है। सीवर लाइन कई जग चोक हो गई है। शौचालय जर्जर है। इनको ठीक कराया जाए। बरातशाला में लोगों ने कब्जा कर रखा है। महापौर के निर्देश पर कब्जे हटाए गए थे लेकिन अभी तक बरातशाला चालू नहीं हो पाई है। दो वाटर एटीएम बनाए जाए। रामेश्रवर मंदिर के पास फुटपाथ टूटा है और सड़क नीचे होने के कारण जरा सी बरसात में ही जलभराव हो जाता है। इसको ठीक कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाए।
    गिरीश बाजपेई, क्षेत्रीय पार्षद

    जनता बोली

    09KNC_46_09082026_505.JPG

    क्षेत्र की अधिकांश नालियां चोक हैं। सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। कई जगहों पर जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। घरों के आसपास पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नगर निगम को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
    -शरद कुमार, प्राइवेट नौकरी, बाबूपुरवा कालोनी

    09KNC_47_09082026_505.JPG


    क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा है। सड़कों पर कई दिनों से पानी जमा होने के कारण दुर्गंध उठ रही है। गंदगी और बदबू के चलते सांस लेना तक दुश्वार हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।
    -चंद्रभान दुबे, टेंट हाउस कारोबारी, एच-टू ब्लाक किदवई नगर

    09KNC_49_09082026_505.JPG

    शौचालय होने के बावजूद अलग से मूत्रालय बना दिया गया है। इसकी नियमित सफाई न होने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। सफाई व्यवस्था बेहतर कराने के लिए जिम्मेदार विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
    -रतन गिरी, किराना कारोबारी, एच-टू ब्लाक किदवई नगर

    09KNC_50_09082026_505.JPG


    सड़कों पर ऊंची-नीची इंटरलाकिंग होने से बारिश का पानी आसानी से नहीं निकल पाता है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जलभराव के कारण सड़कें भी खराब हो रही हैं। सड़क की इंटरलाकिंग दुरुस्त कराकर जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार कराया जाए।
    -चंद्रशेखर पांडेय, कारोबारी, साइड नंबर वन किदवई नगर

    09KNC_51_09082026_505.JPG


    लोगों के घरों तक गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पानी में दुर्गंध और गंदगी होने के कारण लोग परेशान हैं। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों को पेयजल के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
    -आशीष मल्होत्रा, क्लर्क डीएवी डिग्री कालेज, साइड नंबर वन किदवई नगर

    Kanpur Kidwai Nagar Ward 100 Jagran Aapke Dwar


    बारिश होते ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रात के समय जलभराव वाले स्थानों पर अंधेरा होने से हादसे का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
    -प्रवीन गुप्ता, मेडिकल कर्मी, डी ब्लाक किदवई नगर

    09KNC_53_09082026_505.JPG


    क्षेत्र की गलियों तक में नालियां चोक पड़ी हैं। इसके अलावा होटल संचालक भी नालियों में कूड़ा डालकर समस्या बढ़ा रहे हैं। कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती और बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं सुधारी गई।
    -संस्कार गुप्ता, कपड़ा कारोबारी, एफ ब्लाक किदवई नगर

    09KNC_54_09082026_505.JPG


    जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। बारिश के दौरान सड़कें और गलियां पानी से भर जाती हैं। लोगों की परेशानी बढ़ने पर जिम्मेदार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की जरूरत है।
    -अनिल कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता, बाबूपुरवा कालोनी

    Kanpur Kidwai Nagar Ward 100 Jagran Aapke Dwar
    सुझाव

    • वार्ड में 82सफाई कर्मचारी है। जरूरत 150 सफाई कर्मचारियों की है।
    • सीवर सफाई के लिए ठेके पर तीन कर्मचारी है। सीवर समस्या के हिसाब से 12 सीवर कर्मचारी की जरूरत है।
    • क्षेत्र में वाटर एटीएम एक म्यूजिकल फाउंटेन किदवईनगर में है। दो साइड नंबर वन किदवई नगर और 40 दुकान किदवई नगर के पास लगाया जा सकता है। । क्षेत्र में दो और वाटर एटीएम लग जाएगे तो लोगों को पीने के पानी से राहत मिलने लगेगी। अभी कई जगह दषित पानी आता है। दो वाटर एटीएम और लग जाए तो तो लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिल सकेगा। गर्मी में बिजली नहीं आने पर लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ता है।
    • नालों व नालियों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके चलते क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है। जरा सी बरसात में ही पानी भरा जाता है और घंटों निकल पाता है। नालों व नालियों से अतिक्रमण हटाया जाए।
    • खुले नालों को बंद कराया जाए। इसके अलावा सड़क निर्माण के साथ ही नाली का भी निर्माण कराया जाए ताकि जल निकासी हो सके। नहीं तो पानी भर जाता है और सड़क उखड़ जाती है।
    • घर -घर से कूड़ा उठाना की व्यवस्था की जाए ताकि गंदगी सड़क पर न आए। हाथ कूड़ा गाड़ी नहीं होने के कारण कूड़ा उठाने में दिक्कत होती है। क्षेत्र में 54 सर्विस लेन है। सर्विस लेन में हाथ कूड़ा गाड़ी ही कारगर है।
    • यहां पर बंदरों का सबसे ज्यादा आतंक है। बंदरों के कारण लोगों ने छतों पर जाल लगा लिया है। इसके अलावा बेसहारा जानवर, सूअर और कुत्तों का आतंक है। इसके कारण वाहन सवारों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इनको पकड़ा जाए।
    • क्षेत्र में लाइटें बंद पड़ी है। करीब 100लाइट बंद है। इनको चालू कराया जाए, ताकि रात में लोगों को निकलने में दिक्कत न हो।
    • क्षेत्र में पेशाबघर नहीं है। सात शौचालय है इसमें चार जर्जर पड़े है। इनको ठीक कराया जाए। इसके अलावा एक पिंक शौचालय म्यूजिकल फाउंटेन के पास बनाया जाए।
    • सीवर लाइन व पेयजल लाइन 60 साल पुरानी है। जर्जर हो गई है। इनको बदला जाए। सीवर लाइन छह इंच की जगह 12 इंच की डाली जाए। क्षेत्र में अपार्टमेंट व शोरूम बन गए है। इसके चलते सीवर लाइन पर लोड पड़ रहा है।
    • बरसात में सड़क टूट गई है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क मुसीबत हो गई है। गड्ढे खुले है। सड़क निर्माण के दौरान लोगों की सीवर व पेयजल लाइन तोड़ दी है।
    • क्षेत्र में मानक के विपरीत हो रहे निर्माण पार्किंग के लिए मुसीबत बन रहे है। पार्किंग की जगह दुकानें व फ्लैट बना लिए है। इसके चलते सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण जाम लगा रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में लाइटें बंद है और कई बिजली के खंभे लटके हुए है। इनको हटाया जाए।

     

    यह भी पढ़ें- कानपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 10 से बढ़कर 13 प्लेटफार्म होंगे कानपुर सेंट्रल के, घंटाघर साइड से चलेंगी प्रीमियम ट्रेनें