Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Love Jihad: कानपुर में नाम-धर्म छिपाकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, हिंदू नाम से चलाता था सोशल मीडिया अकाउंट

    Updated: Fri, 29 May 2026 10:48 PM (GMT+05:30)

    कानपुर में एक युवक ने नाम और धर्म बदलकर एक विधि छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर भी हिंदू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नाम-धर्म बदलकर विधि छात्रा को प्रेमजाल में फंसा किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

    2. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी हिंदू नाम से अकाउंट बनाकर लोगों से करता था चैट

    3. आरोप- दूरियां बनाने पर आरोपित धमकाने लगा, डरकर कालेज जाना बंद करना पड़ा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नाम-धर्म बदलकर एक युवक विधि की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपित ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी हिंदू नाम से अकाउंट बना रखा था, जिससे लोगों से चैट करता था। डरे सहमे परिवार ने एसपी को शिकायत दी तो उसे गिरफ्तार किया गया।

    हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में विधि छात्रा को नाम और पहचान बदलकर प्रेमजाल में फंसाने व शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। विधि छात्रा के अनुसार, मसवानपुर के रहने वाले मो. कैफ ने राजदीप बनकर नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, जब आरोपित की सच्चाई सामने आई तो उन्होंने उससे दूरी बना ली।

    इसके बाद आरोपित ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। वह अक्सर नशे की हालत में छात्रा के घर आकर गाली-गलौज करता था और धमकी देता था कि अगर वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो उसकी बदनामी होगी। इस डर से पीड़िता ने कालेज जाना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपित ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हिंदू नाम से अकाउंट बना रखा था, जिससे वह लड़कियों से चैट करता था।

    पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर पली गाय को दिखाने के लिए कोपरगंज स्थित पशु चिकित्सालय गई थी, जहां पशु चिकित्सक ने मो. कैफ को भेजा। उस समय कैफ ने अपना नाम राजदीप बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। उसने शादी का झांसा देकर छात्रा को धोखे में रखा और शारीरिक संबंध बना लिए।

    खबरें और भी

    जब छात्रा ने पशु चिकित्सक से फोन पर बात की, तब उसे पता चला कि वह युवक असल में मो. कैफ है। इसके बाद छात्रा ने उससे दूरी बना ली, लेकिन कैफ ने उसका जीना दुश्वार कर दिया। वह कालेज से लेकर घर तक उसका पीछा करता और परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।

    इससे परेशान होकर छात्रा ने कालेज जाना भी छोड़ दिया था। पीड़िता के परिवार ने शुक्रवार को एसीपी कोतवाली से मिलकर आरोपित की करतूत और प्रताड़ना की जानकारी दी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जा सकता है।