Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस में नौकरी दिलाने का झांसा दे ठगने वाला गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    कानपुर में रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.38 लाख रुपये ठगने वाले अबरार अहमद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने प्रवीण कुमार को 70 हजार रुपये मासि ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी।

    2. आरोपी अबरार अहमद कानपुर से गिरफ्तार।

    3. पीड़ित से 2.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। रूस में 70 हजार रुपये वेतन पर नौकरी दिलवाने का झांसा दे 2.38 लाख रुपये ठगने में पुलिस ने तिवारीपुर निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने मुंबई में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

    तिवारीपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात क्षेत्र में रहने वाले अबरार अहमद से हुई थी। अबरार ने खुद को ओवरसीज प्लेसमेंट एक्सपर्ट बताकर प्रवीण को रूस में 70 हजार रुपये महीने पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित को झांसे में आकर 50 हजार रुपये की चेक दे दी।

    इसके बाद आफर लेटर आने का झांसा देकर किस्तों में रुपये लिए। कचहरी में एक नोटरी एग्रीमेंट भी करवाया। इसके बाद वर्ष 2025 में वीजा दिलाने का बहाना करके मुंबई ले गया। वहां अबरार और उसके दो साथियों ने एक कमरे में बंधक बनाकर एक लाख रुपये खर्च करवा लिए। पैसे खत्म होने पर आरोपितों ने मारपीट की।

    किसी तरह से मौका पाकर वह वहां से सीधे शहर आ गया। यहां आने के बाद रुपए वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जाजमऊ थानाप्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मोतीनगर स्थित बुरादा मैदान से आरोपी अबरार अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 35 लाख की चोरी के बाद नेपाल के कसीनो में उड़ाए रुपये, तीन गिरफ्तार; एक साथ की तलाश जारी