कानपुर में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
कानपुर में पत्नी की प्रताड़ना और उसके अवैध संबंध से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली, जिसमें पत्नी और उसके चाचा पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में पत्नी की प्रताड़ना और उसके अवैध संबंध से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्वालटोली निवासी युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।
युवक की मां ने बहू और उसके चाचा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्वालटोली निवासी महिला ने बताया कि उनके बेटे ने सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में अलग मकान बनवाया था। डेढ़ साल पहले क्षेत्र में रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि उनकी बहू के अपने चाचा से अवैध संबंध हैं, जिसकी वजह से चौथी के बाद वह ससुराल ही नहीं आई।
वह आए दिन बेटे को प्रताड़ित करती थी। इससे वह परेशान चल रहा था। मंगलवार देर रात उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसकी बहू और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दादी की डांट से क्षुब्ध 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या
बिठूरः पारा गांव निवासी प्रेमशंकर शर्मा के 16 वर्षीय बेटे अनमोल ने बुधवार दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमशंकर ने बताया कि पत्नी खुशबू चार वर्ष पहले घर छोड़कर चली गई थी।
तब से अनमोल दादी कुसमा और परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, दोपहर में अनमोल घर पर पापड़ भून रहा था।
दादी ने उसे पापड़ भूनने से मना किया तो अनमोल ने नाराज होकर थाली फेंक दी और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। घर छोड़कर जा चुकी मां खुशबू भी मौके पर पहुंची और बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई।