'पत्नी ने डंडे से मारकर पैर तोड़ा, 17 सालों में 17 बार पिटवाया', कानपुर में पति दर्ज कराई रिपोर्ट
कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी और सालों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि शादी के 17 सालों में उसकी पत्नी ने उसे करीब 17 बा ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने पत्नी व सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी शादी के 17 साल हो चुके हैं और इस दौरान पत्नी करीब 17 बार ही उसे पिटवा चुकी है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है।
शिकायतकर्ता पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। आरोप के मुताबिक पत्नी के संबंध बाहरी लोगों से रहते हैं। जिसका वह विरोध करता है।
इसके चलते वह अपने भाइयों और अन्य लोगों को बुलाकर उनसे मारपीट करवाती है। आरोप लगाया कि शादी के 17 सालों के दौरान करीब 17 बार ही पिटवा चुकी है।
बच्चों को देखते हुए वह अभी तक शांत रहा। लेकिन, सोमवार रात एक बार फिर पत्नी ने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी, डंडे से मारपीट की।
मारपीट में उसका एक पैर टूट गया। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल कराने के साथ ही जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 13 साल बड़ी प्रेमिका के लिए पत्नी का मर्डर, गंगा में फेंकी पिस्टल; ढूंढने हरिद्वार जाएगी गुरुग्राम पुलिस