कानपुर में घर पर धावा बोलकर दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पति की मौत
घाटमपुर के देवसढ़ गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक मोहम्मद कल्लू की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उनकी पत्नी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण
HighLights
घाटमपुर के देवसढ़ गांव में युवक की हत्या।
पत्नी शाहजहां धारदार हथियार से गंभीर घायल।
बदमाश सीसीटीवी डीवीआर और बाइक ले गए।
संवाद सहयोगी, जागरण, घाटमपुर, (कानपुर)। साढ़ थना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार रात बदमाशाें ने धावा बोलकर युवक की हत्या कर दी। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर से सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए।
गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कल्लू अपनी पत्नी 35 वर्षीय शाहजहां और दो साल की बेटी के साथ बस्ती से करीब आधा किलोमीटर दूर घर बनाकर रहते थे। रात में करीब 12 बजे दो लोग उनके घर पहुंचे। पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी को दूसरी तरफ मोड़ दिया।
इसके बाद घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का डीवीआर और बाइक उठाकर भाग गए। घटना के बाद शाहजहां छत पर चढ़कर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आसपास कोई घर न होने से कोई नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पंखे पर लटकता मिला शव
इसके बाद शाहजहां बेटी को लेकर पैदल बस्ती तक आई तब सभी को जानकारी हुई। मामले में सवा एक बजे पुलिस को सूचना दी गई। बिधनू और साढ़ पुलिस का सीमा क्षेत्र होने से दोनों थानों की पुलिस पहुंची। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि जांच की जा रही है।