कानपुर: दारोगा ने डांटा तो युवक ने थाने में खुद पर पेट्रोल डाल लगा ली आग, बचाने में तीन पुलिसकर्मी झुलसे
कानपुर के महाराजपुर थाने में एक युवक ने शिकायत पर सुनवाई न होने और पुलिस की फटकार से नाराज होकर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में तीन पुलिसकर् ...और पढ़ें

युवक ने थाने में खुद पर पेट्रोल डाल लगा ली आग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। शिकायती पत्र पर सुनवाई न होने और पुलिस से फटकार मिलने पर युवक ने महाराजपुर थाने के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
यह देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आग बुझाने के लिए दौड़े। आग बुझाने में थाना प्रभारी, दारोगा और एक सिपाही भी झुलस गया।
गंभीर रूप से झुलसे युवक को उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार ने अस्पताल और थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान लेने के बाद थाने में लगे कैमरों के फुटेज देखे।
युवक ने पत्नी पर भाई से अवैध संबंध होने व मारपीट करने का आरोप लगा शिकायत की थी।
पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग
महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 35 वर्षीय युवक का पत्नी से कई माह से विवाद चल रहा है। सोमवार को पत्नी ने पति के खिलाफ नशे में घर आकर मारपीट करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पत्नी का मेडिकल कराया तो चोटों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद वह मायके चली गई।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
मंगलवार सुबह 11 बजे युवक पत्नी के खिलाफ शिकायत पत्र लेकर महाराजपुर थाने पहुंचा। थाने पर मौजूद दारोगा गौरव शौलिया को शिकायती पत्र देने में उनसे कुछ बातचीत हुई। उसके बाद वह थाने के गेट के सामने पहुंचा और कपड़ों में छिपाकर लाया प्लास्टिक की बोतल में भरे पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेल लिया।
तीन पुलिसकर्मी भी झुलसे
इसके बाद थाना परिसर के अंदर कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। आग का गोला बने युवक को बचाने के लिए महाराजपुर थाने के इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह, दारोगा गौरव शौलिया व सिपाही अरुण कुमार पहुंचे और कंबल ओढ़ाकर आग बुझाई, लेकिन तीनों खुद भी झुलस गए। गंभीर हालत में युवक को उर्सुला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बर्न यूनिट में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
खबरें और भी
युवक की शादी 2015 में हुई थी, जिनसे एक बेटा व बेटी है। युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार को पत्नी ने उसके खिलाफ नशे में घर आकर मारपीट की तहरीर दी थी। मेडिकल में चोट की पुष्टि होने पर पति के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। मंगलवार को युवक पत्नी के खिलाफ तहरीर लेकर आया था। दारोगा उसकी पत्नी को फोन मिला बुला रहे थे, ताकि दोनों का आमना-सामना कराया जा सके लेकिन उसने थाने में आग लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।
-शिवा सिंह, एडीसीपी पूर्वी